फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lalu Yadav and Tejashwi Yadav targeted NDA government; Nagpuria Model, Crime Bulletin, BJP, RJD

Bihar News : लालू यादव ने नागपुरिया मॉडल की बात, कहा- वंचितों के अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं एनडीए वाले

Sun, 18 Aug 2024 03:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 18 Aug 2024 03:19 PM IST
सार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि संघी मॉडल के तहत इस नियुक्ति प्रक्रिया में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आरक्षण का कोई लाभ नहीं मिलेगा। वंचितों के अधिकारों पर एनडीए के लोग डाका डाल रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Lalu Yadav and Tejashwi Yadav targeted NDA government; Nagpuria Model, Crime Bulletin, BJP, RJD
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने बयान से पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को घेरने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद यादव ने लिखा कि बाबा साहेब के संविधान एवं आरक्षण की धज्जियां उड़ाते हुए नरेंद्र मोदी और उसके सहयोगी दलों की सलाह से सिविल सेवा कर्मियों की जगह अब संघ लोक सेवा आयोग ने निजी क्षेत्र से संयुक्त सचिव, उप-सचिव और निदेशक स्तर पर नियुक्ति के लिए सीधी भर्ती का विज्ञापन निकाला है। 

विज्ञापन


 उच्च पदों पर बैठाने का यह 'नागपुरिया मॉडल' है
लालू प्रसाद ने कहा कि इसमें कोई सरकारी कर्मचारी आवेदन नहीं कर सकता। इसमें संविधान प्रदत कोई आरक्षण नहीं है। कारपोरेट में काम कर रहे भारतीय जनता पार्टी की निजी सेना (आरएसएस) यानी खाकी पेंट वालों को सीधे भारत सरकार के महत्त्वपूर्ण मंत्रालयों में उच्च पदों पर बैठाने का यह 'नागपुरिया मॉडल' है। संघी मॉडल के तहत इस नियुक्ति प्रक्रिया में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आरक्षण का कोई लाभ नहीं मिलेगा। वंचितों के अधिकारों पर एनडीए के लोग डाका डाल रहे हैं।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने फिर से क्राइम बुलेटिन जारी किया
इधर, राजद सुप्रीमो के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने फिर से क्राइम बुलेटिन जारी किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि भाजपा शासित डबल इंजन सरकार में बिहार में ट्रबलिंग क्राइम रिकॉर्ड! क्या आपने सीए नीतीश कुमार को रिकॉर्डतोड़ अपराध, अनियंत्रित भ्रष्टाचार तथा बिहार में प्रतिदिन गिरती सैंकड़ों लाशों और ढहते पुलों पर बोलते सुना? सुनेंगे भी नहीं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन से चार दिनों की चंद आपराधिक घटनाएं...
𝟏. सीवान में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या
𝟐. पटना में बीजेपी नेता अजय साह की गोली मार हत्या
𝟑. राजगीर में घूमने आए पर्यटक की गोली मार कर हत्या
𝟒. कैमूर में गोली मार एक शख्स की हत्या
𝟓. सहरसा में दिनदहाड़े जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या
𝟔. सुपौल में मछली व्यापारी की गोली मार कर हत्या 
𝟕. पूर्णिया में चाकू से गोद युवक की बेरहमी से हत्या
𝟖. बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को मारी गोली
𝟗. पटना में अपराधियों ने घर में घुस 𝟑𝟎 लाख के जेवर लूटे फिर गला दबा करी अधिवक्ता की हत्या
𝟏𝟎. जमुई में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या
𝟏𝟏. बेगूसराय में युवक की तेल छिड़क जिंदा जला की हत्या।
𝟏𝟐. बेगूसराय में पति-पत्नी व बच्चों का गला काट 𝟑 की हत्या
𝟏𝟑. जमुई में ट्रिपल मर्डर, 𝟑 की हत्या
𝟏𝟒. आरा में जमीन विवाद में मां-बेटों सहित 𝟑 की निर्मम हत्या
𝟏𝟓. मुंगेर में मासूम की हत्या
𝟏𝟔. पटना में एक युवक का शव मिला, अपराधियों ने की हत्या
𝟏𝟕. मधुबनी में युवक को छत से फेंक की हत्या।
𝟏𝟖. छपरा में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेका
𝟏𝟗. जहानाबाद में घर में घुस महिला की गोली मार हत्या 
𝟐𝟎. नालंदा में पीट-पीट कर महिला की निर्मम हत्या
𝟐𝟏. मुजफ्फरपुरके बरुराज में युवक की बेरहमी से हत्या।
𝟐𝟐. पटना में मिस्त्री की गोली मार कर हत्या
𝟐𝟑. आरा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली।
𝟐𝟒. नालंदा में 𝟏𝟔 बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, बेरहमी से पीटा फिर आँखें निकाल की निर्मम हत्या 
𝟐𝟓. दानापुर में एक युवक की गोलियों से भून हत्या 
𝟐𝟔. मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या
𝟐𝟕. वैशाली में दो बच्चों की मां की हत्या
𝟐𝟖. मधुबन में 𝟏𝟗 वर्षीय युवती की कुल्हाड़ी से काट हत्या
𝟐𝟗. पटना में 𝐁𝐉𝐏 नेता की गोली मारकर हत्या
𝟑𝟎. सिवान में युवक की हत्या, बगीचे में लटकाया शव
𝟑𝟏. बेगूसराय में एक ही परिवार के 𝟒 सदस्यों की निर्मम हत्या
𝟑𝟐. गया में महिला की हत्या
𝟑𝟑. भागलपुर में मिले एकसाथ 𝟓 शव
𝟑𝟒. पूर्णिया में छात्रा का शव मिला।
𝟑𝟓. पूर्वी चंपारण में वार्ड सदस्य के पति की गोली मार हत्या
𝟑𝟔. समस्तीपुर में नाबालिग लड़के को लगी गोली
𝟑𝟕. अररिया में गोली मार एक की हत्या
𝟑𝟖. नालंदा में अपहरण कर नाबालिग की हत्या 
𝟑𝟗. सुपौल में नाबालिग लड़की की हत्या
𝟒𝟎. वैशाली में थाने से 𝟓𝟎𝟎 मी. दूर युवक की गोली मार हत्या
𝟒𝟏. शाहबाद क्षेत्र में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या
𝟒𝟐. शिवहर में नाबालिग लड़के की हत्या
𝟒𝟑. जहानाबाद में चाकू से गोद कर महिला की निर्मम हत्या
𝟒𝟒. बेगूसराय के फुलवरिया में युवक को मारी गोली
𝟒𝟓. पटना में ट्रेक्टर चालक की गोली मार हत्या 
𝟒𝟔. जमुई में नाबालिग से दुष्कर्म
𝟒𝟕. दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म
𝟒𝟖. भभुआ में महिला से दुष्कर्म
𝟒𝟗. फुलवारीशरीफ में युवती से दुष्कर्म
𝟓𝟎. मोकामा में महिला से दुष्कर्म
𝟓𝟏. सहरसा में अपराधियों ने पुलिस पर किया हमला, दारोगा घायल
𝟓𝟐. कटीहार में राज्य खाद्य निगम के एजीएम को मारी गोली
𝟓𝟑. चंपारण में बालू माफिया ने 𝐂𝐎 को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश
𝟓𝟒. पूर्णिया में मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
𝟓𝟓. गोपालगंज में शिक्षक के बेटे का अपहरण, लाखों की मांगी फिरौती
𝟓𝟔. पूर्व मंत्री राघवेंद्र सिंह के घर पर फ़ायरिंग 
𝟓𝟕. मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने मांगी 𝟓 लाख रंगदारी नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
𝟓𝟖. पटना के राजीव नगर में महिला पर अंधाधुंध फायरिंग
𝟓𝟗. पटना के खाजेकलां में बदमाशों ने की महिला पर फायरिंग
𝟔𝟎. पटना के 𝐁𝐍 कॉलेज के पास कई राउंड फायरिंग, दहशत में छात्र 
𝟔𝟏. नालंदा में दिनदहाड़े दर्जनों राउंड फायरिंग से दहशत 
𝟔𝟐. वैशाली में पूर्व 𝐌𝐋𝐀 के पेट्रोल पंप पर की लूटपाट
𝟔𝟑. भोजपुर में बालू चालन ऑफिस से 𝟏𝟓 लाख की लूट 
𝟔𝟒. पटना के फतुहा में फ़ायरिंग कर व्यापारी के घर लूट 
𝟔𝟓. पटना के अगमकुँआ में 𝟏𝟐 लाख की लूट
𝟔𝟔. नौबतपुर में प्राइवेट बैंक से लाखों की लूट
𝟔𝟕. मसौढी में गोली मार फ़ाइनेंस कर्मी से लाखों की लूट
𝟔𝟖. बरौनी में व्यवसायी से दिनदहाड़े लाखों की लूट
𝟔𝟗. बिहटा में बैंक से निकली महिला से लूट
𝟕𝟎. पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में बैंककर्मी से 𝟐.𝟏𝟕 की लूट
𝟕𝟏. समस्तीपुर में बाइक सवार से 𝟒 लाख लूटे
𝟕𝟐. पटना में अनेक व्यक्तियों के फ़ोन,पैसा व पर्स लूटे
𝟕𝟑. मुज़फ़्फ़रपुर के सकरा में घर में घुस लाखों की लूट
𝟕𝟒. सहरसा में सरेराह व्यक्ति को लूटा
𝟕𝟓. सचिवालय के पास महिला से 𝟒.𝟓 लाख व मंगलसूत्र लूटा
𝟕𝟔.पत्रकार नगर में बियाडा अधिकारी के घर 𝟏𝟓 लाख की चोरी 
𝟕𝟕. मुंगेर में दवा कारोबारी की दुकान से लाखों की चोरी
𝟕𝟖. पटना में जिला कल्याण पदाधिकारी के घर लाखों को चोरी 
𝟕𝟗. पटना के नेपाली नगर में लाखों के गहनों की चोरी 
𝟖𝟎. जक्कनपुर में 𝟑𝟔 लाख के गहने, 𝟔 लाख कैश की चोरी
𝟖𝟏. हाईकोर्ट के प्रशाखा पदाधिकारी के घर 𝟐𝟎 लाख की चोरी
𝟖𝟐. पूर्वी चंपारण, कोटवा में शिक्षक के घर 𝟕 लाख की चोरी
𝟖𝟑. अथमलगोला में दुकानदार से लाखों की लूट
𝟖𝟒. पटना के भागवत नगर में बैंककर्मी के घर 𝟔 लाख की चोरी 
𝟖𝟓. सद्भावना एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़कियों के शीशे टूटे, यात्रियों को चोट
𝟖𝟔. मोतिहारी के स्कूल में छात्र से पिस्टल मिली, क्लास में साथी की कनपट्टी पर सटाया।
𝟖𝟕. अरवल के स्कूल में घुस, शराबियों में बच्चों के सामने महिला टीचर को छेड़ा, दिव्यांग शिक्षक की करी पिटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed