फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : KK Pathak ordered appointment of 17 teachers including seven 'Dinesh' stopped in Darbhanga.

Bihar News : सात 'दिनेश' समेत 17 शिक्षकों की नियुक्ति एक जिले में रोकी; केके पाठक का आदेश आया, कारण नहीं बताया

Fri, 17 Nov 2023 06:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 17 Nov 2023 06:09 PM IST
सार

KK Pathak : बिहार के शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव के के पाठक के द्वारा लगातार नये नए फरमानों के बाद शिक्षा विभाग ने वह लेटर जारी कर दिया है जिसमें सात दिनेश सहित 17 शिक्षकों की नौकरी अब खतरे में पड़ गई है। विभाग ने इनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Bihar News : KK Pathak ordered appointment of 17 teachers including seven 'Dinesh' stopped in Darbhanga.
बिहार के शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव के के पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव के के पाठक के निर्देश पर दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 17 शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाते हुए अब सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात दिनेश के सहित 17 शिक्षक हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार इनपर आरोप है नियुक्ति पत्र पाने से पहले ही इनलोगों ने संघ का निर्माण कर लिया था।

विज्ञापन


सात दिनेश के साथ 17 शिक्षकों की नियुक्ति पर लटकी तलवार 
दरभंगा के जिला शिक्षा पदधिकारी ने नियुक्ति रोक के लिए जो सूची जारी की है उसमें सात अभ्यर्थियों के नाम दिनेश हैं। इस सूची में शामिल कुल सात दिनेश नाम के अभ्यर्थियों में दिनेश कुमार सिंह (रौल नंबर 903966) उत्क्रमित माध्यमिक बिजली सदर प्रखंड के जीव विज्ञान के शिक्षक हैं, दूसरे दिनेश कुमार ठाकुर (रौल नंबर 240143) प्राथमिक विद्यालय गोधियारी मनीगाछी, दिनेश कुमार साह (रौल नंबर 900413) उच्च माध्यमिक विद्यालय नरोत्तमपुर मनीगाछी, दिनेश कुमार यादव (रौल नंबर 212458) न्यू प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोल जाले, दिनेश कुमार यादव (रौल नंबर 217835) बुनियादी विद्यालय मोरो हनुमाननगर, दिनेश कुमार पासवान (रौल नंबर 900618) उच्च विद्यालय पंचोभ हनुमाननगर, दिनेश कुमार मिश्रा (रौल नंबर271747) न्यू प्राथमिक विद्यालय बघड़ा बहेड़ी, दिनेश कुमार सहनी (रौल नंबर 873950) जनता उच्च विद्यालय शिवनगर घाट घनश्यामपुर और दिनेश कुमार राउत (रौल नंबर 200403) न्यू प्राथमिक विद्यालय सुथरिया तारडीह प्रखंड में इन सभी शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी।
विज्ञापन


इन पर भी लगी है रोक 
इन शिक्षकों के साथ कुछ अन्य शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर भी रोक लगाई गई है, जिसमें प्रकाश चंद्र झा, रामकुमार पाण्डेय, राजीव कुमार यादव, मो शाहनवाज, प्रकाश चंद्र झा, मो शाहनवाज, श्रवन कुमार दास और मो शाहनवाज के नाम शामिल हैं। इस सूची में शामिल इन सभी शिक्षकों के खिलाफ बनाये गए संघ में शामिल होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। इस आलोक में ही इन सभी शिक्षकों के खिलाफ सरकार ने नियुक्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने कहा कि के के पाठक के निर्देश का पालन करते हुए इन शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed