फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: KK Pathak made a big announcement on teacher appointment and school children; education Department

KK Pathak : पीएम मोदी जैसी शिक्षा विभाग के ACS की गारंटी; शिक्षक भर्ती से भी बड़ी घोषणा स्कूली बच्चों के नाम

Sat, 03 Feb 2024 09:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Feb 2024 09:54 AM IST
सार

BPSC TRE : इस साल मार्च से अगस्त तक करीब एक लाख 71 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी। यह नियुक्ति तीसरे और चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के जरिए की जाएगी। तीसरे चरण की परीक्षा मार्च महीने में ली जाएगी। 

विज्ञापन
Bihar News: KK Pathak made a big announcement on teacher appointment and school children; education Department
सीएम नीतीश कुमार और सीनियर IAS केके पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी पीएम नरेंद्र मोदी जैसी गारंटी खूब चर्चा बटोर रही। यह गारंटी एक चीज के लिए नहीं बल्कि दो-दो चीज के लिए। सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक की पहली गारंटी यह है कि तीसरे चरण में 71 हजार और चौथे में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति होगी। वहीं दूसरी गारंटी यह है कि बिहार में अप्रैल माह से स्कूल में कोई बच्चा जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करेगा। यानी स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। 

विज्ञापन


तीसरे चरण की परीक्षा मार्च महीने में ली जाएगी
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की ओर कहा गया है कि इस साल मार्च से अगस्त तक करीब एक लाख 71 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी। यह नियुक्ति तीसरे और चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के जरिए की जाएगी। तीसरे चरण की परीक्षा मार्च महीने में ली जाएगी। बताया जा रहा है कि तीसरे चरण में 71 हजार रिक्त पर वैकेंसी निकाली जा सकती है। बिहार लोक सेवा आयोग इसकी तैयारी कर रही है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में वैकेंसी की घोषण हो सकती है। बता दें कि अब तक पहले और दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के जरिए नियुक्ति की गई है। 
विज्ञापन


900 करोड़ रुपये स्कूलों में बेंच और डेस्क के लिए स्वीकृत
इधर, किशनगंज में नव चयनित शिक्षक से अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा कि स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा हा है। बिहार सरकार ने इसके लिए हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। 900 करोड़ रुपये स्कूलों में बेंच और डेस्क के लिए स्वीकृत किए गए हैं। एक अप्रैल से कोई भी बच्चा जमीन पर बैठकर अपनी कक्षा में पढ़ाई नहीं करेगा। केके पाठक की यह घोषणा खूब सुर्खियां बटोर रही है। अब तक राज्य के कई सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क का अभाव है। इस कारण बच्चों को कक्षा में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed