फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Kirti Azad attacks central government and Giriraj Singh on Halal controversy

Bihar News : हलाल विवाद पर कीर्ति आजाद बोले- अगर आतंकवाद जुड़ा मामला है तो केंद्र सरकार कराये एनआईए से जांच

Fri, 24 Nov 2023 10:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 Nov 2023 10:52 AM IST
सार

पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि मंत्री गिरिराज सिंह सिर्फ उलूल-जलूल बात कर समय बर्बाद करते है। उन्होंने मंत्री को सलाह देते कहा केंद्रीय मंत्री खुद कैबिनेट की बैठक में पूरे मामले को उठाये और इसका फैसला अपने केंद्र की सरकार करवाये।

विज्ञापन
Bihar News: Kirti Azad attacks central government and Giriraj Singh on Halal controversy
कीर्ति आजाद

विस्तार

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे नेता अपनी चुनावी तैयारी में तेजी से जुटते हुए दिख रहे हैं। इस कड़ी में दरभंगा के पूर्व सांसद और टीएमसी नेता कीर्ति जा आजाद दरभंगा स्थित अपने आवास पर पहुंचकर लोगों से मिल जुल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बिहार में हलाल मार्का प्रोडक्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर कीर्ति आजाद जमकर भड़के। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री जी का बयान किसी मस्कारा जैसा है जिसकी बात सुन कर लोग हंसा करते हैं। यदि हलाल से आतंकवाद जुड़ा है तो इसकी जांच तो केंद्र की सरकार करेगी NIA से इसकी जांच क्यों नही सरकार करा रही है? अगर किसी कानून का उलंघन हुआ है या मामला आतंकवाद से जुड़ा है फिर इसे तुरंत बंद करे और कार्रवाई करे। 

विज्ञापन


महंगाई-बेरोजगारी जैसे देश के मुद्दे से भटकाया जा सके
पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि मंत्री गिरिराज सिंह सिर्फ उलूल-जलूल बात कर समय बर्बाद करते है। उन्होंने मंत्री को सलाह देते कहा केंद्रीय मंत्री खुद कैबिनेट की बैठक में पूरे मामले को उठाये और इसका फैसला अपने केंद्र की सरकार करवाये। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह मंत्री हैं। मंत्री होने के नाते इनका हिन्दू मुसलमान नहीं चलता, भारत पाकिस्तान नही चलता है तो अब हलाल लेकर सामने आ गए है। यह लोग नए नए मुद्दे खोजते रहते है जिससे देश विभाजित हो जाय। यहां सभी चीज़ों को  मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है सरकार अपने वादों के मुद्दों से हटाने के लिए यह बयानबाजी की जा रही है। यहां राम मंदिर को एक बार फिर मुद्दा बनाया जा रहा है। ताकि महंगाई-बेरोजगारी जैसे देश के मुद्दे से भटकाया जा सके।
विज्ञापन


जजिया टेक्स भारत सरकार लगा रही है
कीर्ति आजाद ने कहा कि बहुत सारे सामान पर हलाल लिखा हुआ सामान बाजार में है अगर वह कानूनी तरीके से सही है तो कोई समस्या नही अगर कानूनी तरीके से अवैध या गलत है तो इसे केंद्र सरकार कदम उठाए और इसे बंद कराए । इसका राजनीति करण और हिन्दू-मुसलमान करने की आवश्यकता नहीं है। ये सिर्फ यहाँ आग लगाकर देश मे वोट बटोरना चाहते है। योगी सरकार के साथ केंद्र सरकार को घेरते कीर्ति आजाद ने कहा कि (बीफ) गाय के मांस का सबसे बड़ा एक्पोर्टर भारत है। उसमें भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, जहां भाजपा की सरकार है, टैक्स तो उसपर भी लगता है। यहां भी GST यानी जजिया टेक्स भारत सरकार लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed