फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Kidnpping in train after one-sided love in munger, Kidnapped a boy and asked his sister as ransom

Bihar : लड़का चाहिए तो इसकी बहन को पहुंचाओ; स्टेशन पर ट्रेन से अगवा किया, ऐसी फिरौती मांगी कि पूरा गांव जुटा

Wed, 03 Jan 2024 04:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 03 Jan 2024 04:12 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में अपहरण का धंधा एक बार फिर खबरों में है। इस बार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार कर लड़के को अगवा कर लिया गया। अगवा करने के बाद पहाड़ी पर ले गए और फिर ऐसी फिरौती मांगी कि सुनकर गांव-टोले के लोग एकजुट हो गए।

विज्ञापन
Bihar News : Kidnpping in train after one-sided love in munger, Kidnapped a boy and asked his sister as ransom
आदित्य राज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में इन दिनों फिल्मी सीन जैसी सच्चाई बार-बार सामने आ रही है। इस बार झारखंड के धनबाद से ट्रेन पर सवार होकर आ रहे एक लड़के का बिहार घुसने के बाद एक स्टेशन पर अपहरण कर लिया गया और फिरौती के रूप में उसकी बहन की डिमांड की गई। फिरौती सुनकर गांव के लोग एकजुट हो गए। राहत की बात यही रही कि गुस्साए लोगों ने ढूंढ़ते-ढूंढ़ते मुंगेर जिले में ही एक पहाड़ी पर अपहर्ताओं में से दो को दबोच लिया। कहानी सामने आयी कि एकतरफा प्रेम में एक लड़के ने अपहरण की यह तैयारी की और नौ-दस लड़कों को लेकर ट्रेन में इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


छोटे स्टेशन पर हुआ यह अपहरण
यह मामला लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के महगामा खजुरिया गांव का है। बताया जाता है कि पास के ही गांव का एक युवक लड़की से एक तरफा प्रेम करता था। लड़की ही नहीं, बल्कि उनके परिजन भी विरोध जता रहे थे। इससे आहत साइको प्रेमी ने धनबाद से घर लौटने के क्रम में डीएमयू ट्रेन से मसूदन रेलवे स्टेशन पर लड़की के भाई का अपहरण कर लिया। यह स्टेशन किउल-जमालपुर रेल खंड पर अभयपुर और धरहरा के बीच में है। अपहर्ता ने अपहृत को छोड़े जाने के एवज में प्रेमिका को एक खास जगह पर भेजने की मांग रखी। अपहृत ने फोन कर परिजन को बताया कि लड़की को नहीं लाया गया तो अपहर्ता उसकी हत्या कर देगा। घटना को अंजाम देने मे आठ से दस युवक शामिल थे। इनमें अपहृत का एक पड़ोसी भी शामिल है। अपहरण की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस को दी। इधर इलाके के लोग भी ढूंढ़ने लगे।
विज्ञापन


जीआरपी का मामला, पुलिस ने की मदद
मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस लखीसराय जिला के कजरा थाना क्षेत्र लखना गांव में एक घर में गांव के कई लोगों के साथ पहुंची। जिन लोगों ने पहले अपहृत आदित्य राज को देखा, उसने उसे खींचने की कोशिश की। लेकिन, फिर हथियार देखकर लोग पीछे हो गए। इसके बाद घेरकर तीन लड़कों को लोगों ने पकड़ा और जमकर पीटा। तीनों ने अपराध स्वीकार किया और अपने साथियों के रूप में पांच का नाम-पता बताया। साइको प्रेमी मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव निवासी सूरज साह का पुत्र नीतीश कुमार है। उसने इस कांड में सहयोग देने वाले बाकी साथियों का नाम-पता बता दिया है। उसके पास से एक देसी कट्टा पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामला चूंकि ट्रेन से अपहरण का है, इसलिए परिजनों के साथ आदित्य राज जीआरपी जमालपुर में केस दर्ज कराने पहुंचा। यहां उसने बताया कि नीतीश ने उसे कहा था कि अपनी बहन से बात कराओ और पांच लाख रुपये दो। उसकी मां ने बताया कि अपराधी उससे फिरौती के रूप में उसकी बेटी मांग रहा था, इसलिए उसने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मदद की और अब राजकीय रेल पुलिस इस अपहरण की जांच करते हुए अपराधियों को सजा दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed