{"_id":"66c4565c2f012470d30c254a","slug":"bihar-news-khan-sir-tied-more-than-ten-thousand-rakhi-video-viral-patna-news-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना के खान सर फिर चर्चा में, बनाया रिकॉर्ड; इससे पहले थी दूसरी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना के खान सर फिर चर्चा में, बनाया रिकॉर्ड; इससे पहले थी दूसरी वजह
Tue, 20 Aug 2024 02:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:09 PM IST
सार
Bihar : खान सर की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उस वायरल वीडियो में वह खुद को दुनिया का सबसे अनोखा शख्स बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर रक्षा बंधन के दिन की है।
विज्ञापन
खान सर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना के खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है राखी बंधवाने में रिकॉर्ड बनाने का।इस बार फिर उन्होंने लगभग दस हजार से ज्यादा राखी बंधवाया है। इस बात की चर्चा करते हुए खान सर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने कलाई नहीं बल्कि हाथ को दिखाते हुए यह कह रहे हैं कि मेरी अपनी बहन नहीं है लेकिन लड़कियों ने यह एहसास कराया है कि मुझे बहन नहीं है। वह हंसते हुए कहा रहे हैं कि मेरा हाथ उठ नहीं रहा है क्यों कि मेरे हाथों में इन लड़कियों ने इतना राखी बांध दिया है। वह यह भी कह रहे हैं पूरी दुनिया में इतनी राखी कोई नहीं बाँध रहा होगा। फ़िलहाल खान सर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस वजह से थे चर्चामें
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग हादसे के बाद बिहार सरकार ने भी सभी जिलों में के कोचिंग सेंटर की जांच के निर्देश जारी कर दिए थे। पटना के डीएम डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने भी जांच के आदेश दिए, जिसके तहत पटना के कई कोचिंग की जांच-पड़ताल की गई। जांच किये गये कोचिंग में खान सर का कोचिंग भी शामिल था। जांच के दौरान यह पाया गया था कि खान सर का कोचिंग भी तय मानक के अनुरूप नहीं है। बोरिंग रोड स्थित उनके कोचिंग में इंट्री और एग्जिट का एक ही गेट है। फिर जाँच गये एसडीएम ने खान सर को सारे दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किये। इस वजह से खान सर कोचिंग जांच के मामले में काफी चर्चा में रहे।
विज्ञापन