फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : KBC crorepati winner sushil kumar among others got BPSC teacher appointment letter from CM Nitish

Bihar : करोड़पति ने सीएम नीतीश कुमार के हाथों से लिया शिक्षक नियुक्ति पत्र, कई बड़ी नौकरियां छोड़कर आए

Sat, 13 Jan 2024 04:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 13 Jan 2024 04:35 PM IST
सार

BPSC Teacher : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गांधी मैदान में TRE 2.0 के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा। लेने वालों की कतार में यूपी पुलिस की नौकरी छोड़ने वाले से लेकर करोड़पति बन चुके बिहारी तक शामिल थे।

विज्ञापन
Bihar News : KBC crorepati winner sushil kumar among others got BPSC teacher appointment letter from CM Nitish
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गांधी मैदान में TRE 2.0 के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा। शिक्षक नियुक्तिपत्र लेने वालों में करोड़पति, बिजनेसमैन और नौकरीपेशा लोग थे, जिन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्तिपत्र दिया गया। मुजफ्फरपुर निवासी विक्की कुमार जो उत्तर प्रदेश में पुलिस की नौकरी करते थे, वहां उस नौकरी को छोड़कर बिहार में अब शिक्षक बन गये। वहीं 2015 में कौन बनेगा करोड़पति में पांच करोड़ रुपये जीतने वाले पूर्वी चंपारण के सुशील कुमार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया। झारखंड निवासी जस्ट डायल डॉट कॉम में एरिया सेल्स मैन की नौकरी करने वाली नीलम कुमारी को नियुक्ति पत्र दिया गया।

विज्ञापन


अन्य जगहों पर नौकरी छोड़ बन गये अब शिक्षक 
तिरहुत की रहने वाली सोनल अग्रवाल उड़ीसा में नौकरी करती थी। अब यह शिक्षिका के रूप में योगदान करेंगी। वैशाली निवासी कुणाल कुमार भोजपुर में मैकेनिकल इंजीनियर थे जो अब शिक्षक की जिम्मेदारी निभाएंगे। भोजपुर की रहने वाली आदित्या कुमारी पुलिस विभाग में कार्यरत थी, जिसे छोड़कर अब शिक्षिका बनकर नौनिहालों का भविष्य बनायेगी। पूर्वी चंपारण की रहने वाली ऋषिता कुमारी संगीत शिक्षिका के रूप में योगदान करेगी। वह एक लोक गायिका हैं। दरभंगा के रहने वाले और जमुई में बैंक की नौकरी कर रहे रणवीर कुमार ने बैंक की नौकरी छोड़ दी है। वह अब एक शिक्षक के रूप में कार्य करेंगे। शेखपुरा जिला की रहने वाली शबनम कुमारी गणित की शिक्षिका बनेंगी। वह बैंक की नौकरी छोड़कर शिक्षक बन रही हैं। बक्सर निवासी मोहम्मद अल्ताफ अली रेलवे में इंजीनियर थे। उन्होंने रेलवे की उस नौकरी को छोड़कर शिक्षक बन गये।
विज्ञापन


गांधी मैदान में मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11-12), माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9-10) एवं प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5) के कुल 96 हजार 823 नवनियुक्त शिक्षकों में से 12 शिक्षकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed