{"_id":"65900d25f49e011c870633b6","slug":"bihar-news-jute-mill-worker-returning-home-in-samastipur-shot-by-miscreants-referred-to-pmch-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घर लौट रहे जूट मिल कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, पीएमसीएच रेफर; पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घर लौट रहे जूट मिल कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, पीएमसीएच रेफर; पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 30 Dec 2023 05:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 30 Dec 2023 05:59 PM IST
सार
Samastipur Hindi News: थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि खजूरी गांव में गोलीबारी की सूचना मिली है। जूट मिल के एक कर्मी को पैर में गोली लगने की बात बताई गई है। पुलिस अधिकारी को पीड़ित के बयान के लिए भेजा गया है। पीड़ित का बयान मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
इलाज के दौरान पीड़ित व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार रात जूट मिल कर्मी को बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के वक्त पीड़ित शौच करके घर लौट रहा था। घायल अमरनाथ पासवान (45) को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। अमरनाथ के बाएं पैर में एक गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। रात में ही परिवार के लोग उसे लेकर पटना के लिए रवाना हो गए। यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत के हसनपुर किरत मोहल्ले की है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
पीड़ित जूट मिल कर्मी अमरनाथ ने बताया कि वह शाम की ड्यूटी करके घर गया था। देर शाम घर पहुंचने के बाद वह शौच करने बाहर गया था। जब वह वापस लौट रहा था, उसी समय अचानक कुछ बदमाशों ने उसपर हमला बोल दिया। सात से ज्यादा लोगों द्वारा उसपर गोली चलाई गई। गोली की आवाज पर वह भागने लगा। भागते हुए अपने चचेरे भाई के दो वाहनों के बीच छिप गया। इसके बावजूद बदमाशों ने उसपर फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई।
विज्ञापन
वहीं, गोली की आवाज पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो उन्होंने घायल अमरनाथ को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, गोली चलाने वालों में से राजेश साह समेत तीन लोगों को वह जानता है। अमरनाथ ने बताया कि राजेश से पुराना विवाद चल रहा है। इस घटना को उस पुरानी घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है। नगर पुलिस ने जख्मी का बयान दर्ज कर लिया है।
कल्याणपुर थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि खजूरी गांव में गोलीबारी की सूचना मिली है। जूट मिल के एक कर्मी को पैर में गोली लगने की बात बताई गई है। पुलिस अधिकारी को पीड़ित के बयान के लिए भेजा गया है। पीड़ित का बयान मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अभी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।