फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: JP Nadda's special team will investigate the death of BJP leader Vijay Singh

Bihar : जेपी नड्डा की स्पेशल टीम करेगी BJP नेता की मौत की जांच, अंतिम संस्कार में नीतीश के विरोध में नारेबाजी

Fri, 14 Jul 2023 04:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Jul 2023 04:22 PM IST
सार

सम्राट चौधरी ने कहा- भाजपा उनके बलिदान को जाया नहीं होने देगी। नीतीश कुमार के पुलिसिया गुंडे के द्वारा ये हत्या करवाई गई है। पुलिस मामले की लीपापोती करना चाहती है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हमारी पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया।

विज्ञापन
Bihar News: JP Nadda's special team will investigate the death of BJP leader Vijay Singh
फतुहा में विजय सिंह के अंतिम दर्शन करते पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता विजय सिंह की मौत की जांच के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्पेशल टीम का गठन किया है। चार सदस्यीय यह टीम विजय सिंह की मौत की जांच करेगी। और जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंपेगी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षजगत प्रकाश नड्डा जी ने पटना में 13 जुलाई, 2023 को पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की घोर निन्दा की है। पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस द्वारा किए गए इस लाठीचार्ज में कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के कार्यकर्ता घायल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह जांच समिति शीघ्र ही पटना का दौरा करेगी और घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी।

विज्ञापन


जानिए, कौन-कौन हैं इस जांच टीम में...

  • रघुवरदास, पूर्व मुख्यमंत्री, संयोजक
  • मनोज तिवारी, सांसद
  • विष्णु दयाल राम, सांसद
  • सुनीता दुग्गल, सांसद

भाजपा नेता के अंतिम संस्कार में नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी
वहीं भाजपा नेता विजय सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पार्टी के दर्जनों वरीय नेता और कार्यकर्ता फतुहा पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, वरीय नेता राम कृपाल यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत कई विधायक और सांसद यहां पहुंचे। सभी ने नम आंखों से विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश और तेजस्वी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार इस्तीफा दो। गुंडागर्दी खत्म करो। दमनकारी सरकार इस्तीफा दो। चार्जशीटेड मुख्यमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए। 
विज्ञापन

 

Bihar News: JP Nadda's special team will investigate the death of BJP leader Vijay Singh
फतुहा में विजय सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

सम्राट चौधरी बोले-  हमारी पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया
इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के शिक्षकों, नौजवानों, किसानों और महिलाओं की आवाज उठाते हुए महागठबंधन सरकार की लाठी से बलिदान हुए भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की अंत्येष्टि फतुहा घाट पर हुई। अंतिम यात्रा में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेतागण और हजारों-हजार की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता और आम जनमानस शामिल होकर नम आंखों से विदाई दी। भाजपा उनके बलिदान को जाया नहीं होने देगी। नीतीश कुमार के पुलिसिया गुंडे के द्वारा ये हत्या करवाई गई है। पुलिस मामले की लीपापोती करना चाहती है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हमारी पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed