फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : JDU Presidents and in-charges changed in Janata Dal United party CM Nitish kumar

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी में किया बदलाव, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और प्रभारी बदले गये

Thu, 12 Sep 2024 02:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 12 Sep 2024 02:12 PM IST
सार

Bihar: जनता दल यूनाइटेड में विभिन्न प्रकोष्ठों में नए अध्यक्ष और प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भारती मेहता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता को प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन
Bihar News : JDU Presidents and in-charges changed in Janata Dal United party CM Nitish kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जनता दल यूनाइटेड ने विभिन्न प्रकोष्ठों में नए अध्यक्ष और प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पत्र जारी कर दी है।

विज्ञापन

इस क्रम में भारती मेहता को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता को प्रभारी बनाया गया है। पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष कुमार युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वशिष्ठ सिंह प्रभारी बने हैं। राधेश्याम को छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जबकि विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी बनाये गये हैं। अशरफ अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं मेजर इकबाल हैदर प्रभारी होंगें। 

विज्ञापन

यह भी हैं सूची में 
राजेश त्यागी को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जबकि पूर्व विधायक अरुण मांझी इसके प्रभारी बनाये गये हैं। सुरेंद्र उरांव को अनुसूचित जनजाति का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। मनोज कुमार किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाये गये हैं, जबकि डॉक्टर एन ल बी सिंह को चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। धनजी प्रसाद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये हैं, जबकि विधान पार्षद ललन सर्राफ को प्रभारी का दायित्व दिया गया है। राम चरित्र प्रसाद को तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। सुनील कुमार को शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश पटेल को मीडिया प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed