फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : JDU party Sanjay Jha adviced avoid floods save Mithila built high dam in Nepal darbhanga news

Bihar News : संजय झा ने बताया बाढ़ से बचने का उपाय, कहा -मिथिला को बचाने के लिए नेपाल में बनाना होगा हाईडैम

Thu, 03 Oct 2024 08:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 03 Oct 2024 08:34 PM IST
सार

 Bihar : मिथिला में आने वाली बाढ़ से होने वाली तबाही से बचाव के लिए पड़ोसी देश नेपाल के साथ केंद्र सरकार और बिहार सरकार को स्थायी समाधान के लिए बात करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नेपाल में हाइडेम बनाने से इस समस्या का निदान हो पाएगा।

विज्ञापन
Bihar News : JDU party Sanjay Jha adviced avoid floods save Mithila built high dam in Nepal darbhanga news
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी नाव से किरतपुर और गोड़ाबोराम प्रखंड क्षेत्र के बाद प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा पीड़ितों को दिए जा रहे राहत के विषय में अधिकारियों और पीड़ितों से जानकारी ली। बाढ़ पीड़ितों ने बिजली सहित पीने की पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की। उनकी शिकायत सुनकर उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी से समस्या को शीघ्र दूर करते हुए दोनो समय बाढ़ पीड़ितों को समय पर भोजन देने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


स्थायी समाधान के लिए नेपाल और केंद्र सरकार से करनी पड़ेगी बात 
जदयू नेता संजय झा ने कहा कि मिथिला में आने वाली बाढ़ से होने वाली तबाही से बचाव की व्यवस्था करनी पड़ेगी। इस दिशा मे पड़ोसी देश नेपाल के साथ केंद्र सरकार बिहार की सरकार को स्थायी समाधान के लिए बात करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नेपाल में हाइडेम बनाने से इस समस्या का निदान हो पाएगा। अभी जो कोसी नदी में बराज बना हुआ है वह 661000 क्यूसेक पानी में बराज के स्लैब में सट गया था पानी के तेज बहाव के कारण पानी बराज के ऊपर से गुजरने लगा था। यह आने वाले समय के लिए खतरनाक संकेत है। 
विज्ञापन


हाईडैम बनाने की है सख्त जरूरत
संजय झा ने कहा कि जिस स्तर का पानी आया उस हिसाब से बहुत कम क्षति हुई है। कोसी, कमला, गंडक और बागमती नदियों में हाईडैम बनाने की सख्त जरूरत है तभी बिहार को बाढ़ से बचाया जा सकता है। इसके लिए हमने बिहार की सरकार और के केंद्र की सरकार ने बातचीज की है। उन्होंने कहा कि भारत के तरफ जो कुछ काम होना है उसके लिए केंद्र की सरकार से बातचीत चल रही है। संजय झा ने कहा कि काफी कुछ इस दिशा में कार्य भी जयनगर में किया गया है। लेकिन इस वर्ष जो बाढ़ का पानी आया, अगर काम नही हुआ होता तो विरोध करने वाले तो लोगों को गुड़ चूड़ा भी नही दे पाते। इस विकट आपदा की घड़ी में केंद्र और राज्य की नीतीश कुमार की सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर समस्या को दूर करने का प्रयास कर रही है। पीड़ितों की हर समस्या के निदान के लिए राज्य सरकार की तरफ से जिलाप्रशासन को निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed