{"_id":"65e6f6fd3a87a358e8053ed7","slug":"bihar-news-jdu-party-mla-gopal-mandal-confirmed-bhagalpur-seat-candidature-after-meeting-samrat-choudhary-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 Election : जदयू विधायक जाकर सम्राट चौधरी से मिल आए, भाजपा दफ्तर से निकलकर बोले- बात फाइनल हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2024 Election : जदयू विधायक जाकर सम्राट चौधरी से मिल आए, भाजपा दफ्तर से निकलकर बोले- बात फाइनल हो गई
Tue, 05 Mar 2024 04:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 05 Mar 2024 04:12 PM IST
सार
Bihar News : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारा अबतक नहीं हो पाया है, लेकिन जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद कहा कि बात फाइनल हो गई है।
विज्ञापन
जदयू विधायक गोपाल मंडल।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी अपनी सरकार के पक्ष में तो कभी अपने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने वाले विवादित जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। गोपाल मंडल का कहना है कि वह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले। लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर पूछने पर उन्होंने अपनी दावेदारी ठोकते हुए कहा कि जदयू का नेता मैं हूं और भागलपुर लोक सभा क्षेत्र के एनडीए का टिकट मेरी जेब में है। उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी से बात हो गई है, अब बात फाइनल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत लोगों को बनाया हूँ नेता
गोपाल मंडल ने कहा कि मैं नेता हूँ न , मैं थोडा इधर उधर करता हूं। मैं किससे टिकट मागुंगा। गोपाल मंडल ने पिछले दिनों कहा था कि भागलपुर के सांसद अजय मंडल लोगों की सेवा करते-करते बीमार हो गये हैं इसलिए अब उन्हें आराम की जरुरत है। गोपाल मंडल ने बिना नाम लिए हुए कहा कि मैंने बहुत लोगों को नेता बनाया है। विधानसभा से लेकर दिल्ली तक पहुँचाया है। कई लोगों को मंत्री भी बनवाया है इसलिए भागलपुर लोक सभा क्षेत्र से एनडीए के टिकट पर अब हम चुनाव लड़ेंगे और जनता की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
नीतीश कुमार के बुरे समय से अच्छे समय तक रहा हूं साथ
गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुरे समय से अच्छे समय तक साथ रहा हूं और मरने समय तक उनके साथ रहूँगा। गोपाल मंडल ने कहा कि मेरी तरह बेवाक बोलने वाला कोई नहीं है, अगर हिम्मत है तो बोल कर दिखाए। पत्रकारों के द्वारा जब यह पूछा गया कि अगर जनता दल यूनाइटेड टिकट नहीं देती है तब आप क्या करेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आप अगर मगर मत बोलिए। टिकट मुझे ही मिलेगा , सम्राट चौधरी से बात हो गई है। उन्होंने कहा कि अब सब कुछ फाइनल है इसलिए चिंता मत कीजिये।