फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : jdu party cm Nitish Kumar changed Pragati Yatra program munger bihar todays news

Nitish Kumar : अब प्रगति यात्रा के अगले दौर का कार्यक्रम भी बदला; सीएम नीतीश कुमार एक दिन पहले जाएंगे मुंगेर

Mon, 27 Jan 2025 07:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 Jan 2025 07:18 PM IST
सार

Pragati Yatra : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा की शुरुआत 23 दिसंबर से पश्चिम चंपारण से हुई थी, जो अब तक जारी है। इस क्रम में उनका अगला कार्यक्रम मुंगेर में है, लेकिन अचानक इस कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : jdu party cm Nitish Kumar changed Pragati Yatra program munger bihar todays news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। यह प्रगति यात्रा का चौथा चरण है, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 6 फरवरी (गुरुवार) को मुंगेर जिला में तय किया गया था, लेकिन अब पूर्व निर्धारित इस कार्यक्रम का समय एक दिन पहले कर दिया गया है। यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुंगेर में प्रगति यात्रा अब गुरुवार को नहीं बल्कि बुधवार को ही होगी। प्रगति यात्रा के शेष कार्यक्रम यथावत रहेंगे। इस बात की सूचना अपर सचिव सुमन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।

विज्ञापन


सर्दी-जुकाम और बुखार से थे पीड़ित 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब होने के संबंध में बताया जा रहा है कि उन्हें सर्दी-जुकाम और हल्का बुखार हुआ था। हालांकि अभी स्थिति सामान्य है। 26 जनवरी के दोपहर में उनके रविवार वाले सारे कार्यक्रमों को इसी वजह से अचानक रद्द कर दिया गया था। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के कार्यक्रम में इसी वजह से बदलाव हुआ। सोमवार को उन्हें पूर्णिया जाना था लेकिन पूर्णिया अब वह मंगलवार को जाएंगे। 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के दिन अचानक हुई थी तबीयत ख़राब 
26 जनवरी को अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब हो गयीं थी। इस वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गये थे। इसी वजह से सोमवार से निर्धारित उनकी प्रगति यात्रा में भी बदलाव की जानकारी सामने आयी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 जनवरी को पूर्णिया और 28 जनवरी को कटिहार जाने वाले थे और दोनों रात मधेपुरा में ठहरने के बाद 29 जनवरी को मधेपुर में कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास कर वापस पटना लौटने वाले थे। लेकिन अब पूर्व के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जनवरी यानी मंगलवार को पूर्णिया जाएंगे। फिर अगले दिन बुधवार यानी 29 जनवरी को कटिहार जाएंगे और फिर 30 जनवरी यानी गुरूवार को मधेपुरा जाएंगे। पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार 27 और 28 जनवरी को उनका ठहराव मधेपुरा में होना था लेकिन अब वह तीनों दिन कार्यक्रम को समाप्त करने के बाद वापस पटना लौट जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed