फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: JDU party Ashok Chaudhary in favour Anant Singh opened fire self-defense mokama patna bihar police

Bihar : अनंत सिंह के फायरिंग मामले में क्या बोल गये बिहार सरकार के मंत्री, कह दिया- आत्मरक्षा में चलाई गोली

Mon, 27 Jan 2025 11:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 Jan 2025 11:51 PM IST
सार

Bihar : अनंत सिंह गोली कांड पर तेजस्वी यादव ने सीएम पर हमला करते हुए कहा था कि सरकार अपराधियों को संरक्षाण देती है। अब बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि अनंत सिंह के लोगों पर गोली चलाई गई, तब उन्होंने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। 

विज्ञापन
Bihar news: JDU party Ashok Chaudhary in favour Anant Singh opened fire self-defense mokama patna bihar police
पूर्व विधायक अनंत सिंह और बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मोकामा के बाहुबली और पूर्व विधायक के फायरिंग वाले मामले पर नेता प्रतिपक्ष ने बिहार सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बोला था। तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में क़ानून का राज नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देती है। अब इसी बात को बिहार सरकार के मंत्री ने दूसरे अंदाज में कहा है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेता गांव में पुल व सड़क के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में सिकरत करने पहुंचे थे। बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और जदयू विधायक अजय चौधरी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि अनंत सिंह ने अपने जनप्रतिनिधि के भूमिका का निर्माण किया। लोगों को बचाने के दौरान उनपर फायरिंग की। जब उनके लोगों पर गोली चलाई गई, तब उन्होंने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। फिर फिर खुद को बाढ़ कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया और जेल गये।  

विज्ञापन

विज्ञापन


सरकार बचाती तो अनंत सिंह जेल जाते?
मंत्री अशोक चौधरी ने बाढ़ के पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर कहा कि हमलोग (सरकार) क्यों उनको बचाएंगे? अगर हमलोग बचाते तो अनंत सिंह को जेल जाना पड़ता?  अगर उन्हें जेल नहीं जाना पड़ता तब यह कहा जा सकता था कि पार्टी या सरकार उन्हें बचा रही है। अशोक चौधरी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मंत्री मदन सहनी और मेरे लोगों को तंग और तबाह करेगा तो हमलोग अपने लोगों को बचाने और मदद करने के लिए जाएंगे की नहीं? अगर नहीं जाएंगे तो लोग जूता से पिटेगा। आपको लोग काहे वोट देता है? प्रत्येक राजनीतिक व्यक्ति के पास लोग मदद मांगने आया करते हैं। हमलोग अगर मदद नहीं करेंगे तो लोग हमें वोट क्यों देंगे। इसलिए अपने लोगों को बचाने के दौरान उनके लोगों पर जब गोली चलाई गई तब  अनंत सिंह के लोगों ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। और फिर खुद को सरेंडर कर जेल गए तो फिर इसमें बचने या बचाने का कहाँ से सवाल उठता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही तय करेंगे 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि जब मेरी बेटी राजनीति में आ सकती है तो फिर निशांत राजनीति में क्यों नहीं आ सकते है। निशांत के राजीनीति में आने लोगों को क्या परेशानी हो सकती है। अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो हमलोग उनका स्वागत करेंगे। पार्टी नेतृत्व के सवाल पर अशोक चौधरी ने बिना नाम लिए नीतीश कुमार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह हमारे नेता को तय करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही यह तय करना है कि पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed