फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU National Executive Meeting to be held in Delhi CM Nitish Kumar will present Bihar News in Hindi

Bihar News : दिल्ली में होगी जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, सीएम नीतीश कुमार समेत रहेंगे मौजूद

Fri, 14 Jun 2024 10:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Jun 2024 10:53 AM IST
सार

JDU National Executive Meeting : जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार करेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर भी चर्चा होगी। इस बार जदयू ने 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे और 12 सीटें जीती है।

विज्ञापन
JDU National Executive Meeting to be held in Delhi CM Nitish Kumar will present Bihar News in Hindi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 जून को होने वाली है। यह बैठक दिल्ली में होगी। इसमें सीएम नीतीश कुमार समेत पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसके लिए जदयू ने तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक होगी। इससे पहले दिसंबर 2023 में हुई जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ा था। इसके बाद पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दुबारा बैठाया था। 

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार करेंगे
सूत्रों की मानें तो जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार करेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर भी चर्चा होगी। इस बार जदयू ने 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे और 12 सीटें जीती है। इसके अलावा दो साल बाद जदयू की केंद्रीय मंत्रिमंडल में इंट्री हुई है।
विज्ञापन


इस बार 12 लोकसभी सीटें जदयू के खाते में
सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 12 लोकसभा सीटें जीतकर जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में तीसरा सबसे बड़ा दल बन गया। जदयू की ओर से इनके दो सांसद इस बार मोदी कैबिनेट के सदस्य हैं। ललन सिंह को केंद्रीय मंत्री और रामनाथ ठाकुर काे केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के बाद यह पहली बार हुआ जब सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के दो नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इससे पहले 2021 में आरसीपी सिंह अकेले ही मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। अभी ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर मंत्री बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed