फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : JDU leader murdered case after sentenced for molestation mukhiya shot dead in nalanda

Bihar News : छेड़खानी की सजा देने पर मुखिया को मिली मौत, नाबालिग समेत दो बदमाशों ने घर से बुलाकर की थी हत्या

Sat, 07 Dec 2024 11:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 07 Dec 2024 11:05 PM IST
सार

Bihar : नाबालिग समेत दो बदमाशों ने मुखिया को घर से बुलाकर गोली मार दी। इस घटना में मुखिया की मौत हो गई। अब 25 दिन के बाद मामला से पर्दा उठा। आरोपी ने पुलिस को हत्या करने की वजह बताई। उसने कहा कि मुखिया ने मुझे सजा सुनाई थी। फिर सजा की वजह भी बताई।

विज्ञापन
Bihar News : JDU leader murdered case after sentenced for molestation mukhiya shot dead in nalanda
मुखिया की प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नालन्दा में अपराधियों ने पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी आट पंचायत के मुखिया कारू तांती थे। हत्या 14 नवंबर को हुईं थी। घटना के करीब 25 दिन बाद हत्या के कारण का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


मुखिया ने आरोपी के खिलाफ की थी पंचायत 
घटना के संबंध में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस दबिश से घबराकर गांव के ही आशीष राज उर्फ सुधीर गोप और एक नाबालिग ने सरेंडर किया है। न्यायालय के समक्ष नाबालिग आरोपित ने स्वीकार किया है कि उसने ही मुखिया कारू तांती की गोली मारकर हत्या की थी। कोर्ट के बाद फिर पुलिस को उसने हत्या करने की वजह भी बताई। नाबालिग आरोपित ने स्वीकार किया है कि छेड़खानी के एक मामले में मुखिया ने पंचायती के बाद उसे दंड दिया था। इसी खुन्नस में उसने हत्या की थी। उसने कहा कि पूर्व में उसने एक लड़की के साथ छेड़खानी की थी। लड़की के परिजनों की शिकायत पर मुखिया ने पंचायत की थी, जिसमें मुखिया ने उसे शारीरिक दंड देकर उसे छोड़ दिया था। इसी गुस्से में उसने आशीष के साथ मिलकर मुखिया कारू तांती के हत्या की योजना बनायी। आशीष ने ही उसे देसी कट्टा दिया था। उसके सहयोग से 14 नवंबर की शाम साढ़े तीन बजे मुखिया को घर से बुलाया और उसे गोली मार दी। इसके बाद से वह भागा-भागा फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उस पर लगातार दवाब बना रही थी। अंत में थकहार कर उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


मुखिया जदयू के नेता भी थे 
मृतक कारू तांती की उम्र 72 साल थी। वह जदयू के स्थानीय नेता थे। कारू तांती काफी मिलनसार  स्वभाव के व्यक्ति थे। मृदुभाषी होने के कारण लोगों के चहेते थे। उनका विकास का काम देख जनता ने दूसरी बार मुखिया बनाकर मौका दिया था। बिहार सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रवण कुमार मुखिया के परिवार को सांत्वना देने पहुँचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed