फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : jdu bihar minister Ashok Chaudhary in dispute with liquor photo viral nitish kumar

Bihar News : मंत्री अशोक चौधरी फिर विवाद में, शराब वाली फोटो वायरल होने के बाद सरकार की हो रही किरकिरी

Mon, 30 Sep 2024 10:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 30 Sep 2024 10:14 PM IST
सार

Bihar : बिहार सरकार के मंत्री एक बार फिर चर्चा में हैं। इससे पहले कविता प्रेम और जाति विशेष पर विवादित बयान देने की वजह से उनकी  खूब आलोचना हुई थी। चुनाव में भी अपने ही क्षेत्र में उनका खुलेआम विरोध हुआ था। अब उनका एक फोटो सरकार की किरकिरी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : jdu bihar minister Ashok Chaudhary in dispute with liquor  photo viral nitish kumar
अशोक चौधरी और वायरल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में शराबबंदी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न सिर्फ अपने सभी मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों को बल्कि सभी सरकारी कर्मियों को शराब सेवन नहीं करने की शपथ दिलवाई। अब उनके एक मंत्री का फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ लोगों के साथ हैं। इस दौरान टेबल पर खाने-पीने के साथ-साथ शराब के बोतल और ग्लास भी दिख रहे हैं।

विज्ञापन


जमकर ट्रोल हो रहा मंत्री अशोक चौधरी का फोटो 
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर अशोक चौधरी की जरुर है, लेकिन बिहार की नहीं बल्कि दुबई की है। इस तस्वीर में मंत्री अशोक चौधरी प्लेट में कुछ खाते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ तीन महिलाएं और एक अन्य पुरुष हैं, जो पास के कुर्सी और सोफे पर बैठे हैं। चर्चा यह है कि मंत्री अशोक चौधरी के आगे रखे गए टेबल पर शराब मौजूद है। बोतल में शैंपेन और शराब है। तस्वीर में अशोक चौधरी के सामने एक ग्लास खाली है जबकि दूसरे में शराब जैसी कोई चीज है। कहा जा रहा है कि उसमें शराब है। तस्वीर में क्या है वह दिख रहा है, लेकिन ग्लास में क्या है न तो वह स्पष्ट हो रहा है और न ही खाली ग्लास के संबंध में यह स्पष्ट हो रहा है कि ग्लास खाली ही रह गया या उसमें शराब डालने के बाद खाली किया गया है। फिलहाल ;अमर उजाला' बोतल में या ग्लास में या अशोक चौधरी ने शराब का सेवन किया है या नहीं किया है, इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


अशोक चौधरी लगातार हो रहे हैं विवादित 
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी लगातार विवादों में रह रहे हैं। कुछ महीने पूर्व अशोक चौधरी ने जहानाबाद में भूमिहार जाति को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिस पर खूब सियासत हुई। उनके इस बयान पर भूमिहार वर्ग में इनके खिलाफ आक्रोश देखा गया था। विपक्ष ने भी अशोक चौधरी के इस बयान पर खूब मजा लिया था। फिर इसके बाद अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट किया था। उनके इस पोस्ट पर भी खूब हंगामा हुआ था, जिसमें विपक्ष के साथ-साथ पार्टी के अंदर भी खूब घमासान मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की हो रही किरकिरी 
मंत्री अशोक चौधरी के इस नये विवाद मेंनीतीश सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। लोग साफ़ तौर पर कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री बिहार में शराब न पीने की शपथ दिलवाते हैं और उनके मंत्री और अधिकारी बिहार से बाहर निकलते ही शपथ की धज्जियाँ उड़ाने लगते हैं। इस संबंध में 'अमर उजाला' ने मंत्री अशोक चौधरी का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन संपर्क स्थापित नहीं हो सका।


लोक सभा चुनाव में भी हुए थे ट्रोल 
मंत्री अशोक चौधरी लोकसभा चुनाव में भी सुर्ख़ियों में थे। इसकी वजह यह थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी नवादा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में प्रचार करने गये थे। कहा जाता है कि उनके आने की सूचना पहले ही गांव वालों को हो गई थी। इस वजह से उनके गांव में प्रवेश करने के साथ ही ग्रामीण एकत्रित होकर उनका विरोध करने लगे। यहां तक कि ग्रामीण उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। मुर्दाबाद के नारे सुनते ही उन्हें वापस लौटना पड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed