फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: JDU alleges BJP MLA Hari Bhushan Bachaul's graduation Farzi degree, Nitish Kumar, Neeraj Kumar

MLA Certificate : सरकार पर हमलावर रहने वाले भाजपाई बचौल इस बार बैकफुट पर, बचते फिर रहे

Thu, 18 May 2023 09:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 May 2023 09:52 PM IST
सार

Bihar News : बकौल हरिभूषण ठाकुर बचौल, यह प्रिंटिंग मिस्टेक है। मगर, दूसरी तरफ यानी सत्ता पक्ष हमलावर है। विधानसभा से लेकर राजनीतिक गलियारे तक हमलावर रहने वाले भाजपाई बचौल इस बार बचते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: JDU alleges BJP MLA Hari Bhushan Bachaul's graduation Farzi degree, Nitish Kumar, Neeraj Kumar
भाजपा विधायक हरि भूषण बचौल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम वाले बाबा और ललन सिंह की मटन पार्टी के मुद्दे के बाद बिहार की सियायत में नया मुद्दा सामने आ गया। जदयू ने भाजपा के फायर ब्रांड विधायक को अयोग्य करार दे दिया है। उनकी डिग्री पर ही सवाल खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि भाजपा के इस पुरुष विधायक ने महिला कॉलेज से डिग्री ली है। यह विधायक कोई और नहीं बल्कि हरिभूषण ठाकुर बचौल हैं। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने उनपर हमला बोला। उन्होंने बचौल की डिग्री की जांच करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


मुख्य प्रवक्ता बोले- बचौल को स्त्री-पुरुष में अंतर नजर नहीं आता
मुख्य प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि मधुबनी की बिस्फी सीट से भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने चुनाव में फर्जी हलफनामा दिया है। कोई पुरुष महिला कॉलेज से स्नातक करे यह कैसे संभव है। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में जो शपथ पत्र दाखिल किया था, इसमें उन्होंने लिखा है कि उन्होंने 1993 में रामसेवक सिंह महिला कॉलेज स्नातक करने का जिक्र किया है। अब जब वह महिला महाविद्यालय से स्नातक पास कर गए तो उनके बयान का कोई क्या टिप्पणी करेगा। उनको तो स्त्री और पुरुष में अंतर नजर नहीं आया तो जाकर नामांकन करवा लिए। उनको भारत का संविधान कहां से नजर आएगा। ऐसा कारनामा भाजपा के विधायक ही कर सकते हैं। इनकी डिग्री फर्जी है।
विज्ञापन


बचौल बोले- टाइपिंग मिसटेक से ऐसा हुआ
इधर, जदयू के मुख्य प्रवक्ता के आरोपों के भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ना तो उनकी डिग्री फर्जी है और ना ही उन्होंने किसी महिला कॉलेज से पढ़ाई की है। शपथ पत्र टाइप करने वाले ने टाइपिंग में गलती की। टाइपिस्ट ने गलती से राम सकल सिंह कॉलेज के बदले राम सेवक सिंह कॉलेज का नाम लिख दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि वह नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और महागठबंधन सरकार की पर वाजिब सवाल उठाते हैं इसलिए जदयू के नेता उनकी कुंडली खंगाल रहे हैं। लेकिन, टाइपिंग मिस्टेक के अलावा जदयू को कुछ नहीं मिला। बचौल ने कहा कि मुझपर पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, उनके निजी जीवन पर बात करने लगूं तो उन्हें मुंह छुपाने की जगह नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed