{"_id":"65b3e4d360e9295a5602c4b3","slug":"bihar-news-ips-transfer-news-today-bihar-cm-nitish-kumar-home-department-bihar-transfer-news-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar IPS Transfer News : आईएएस के बाद अब बिहार में आईपीएस का एकमुश्त तबादला, देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar IPS Transfer News : आईएएस के बाद अब बिहार में आईपीएस का एकमुश्त तबादला, देखें पूरी सूची
Fri, 26 Jan 2024 10:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 26 Jan 2024 10:28 PM IST
सार
Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग ने शुक्रवार की शाम भारी पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद रात में आईपीएस अफसर का भी बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया।
विज्ञापन
डीजीपी आर एस भट्टी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की महागठबंधन सरकार स्थिर है या अस्थिर, यह शनिवार को फाइनल होने की उम्मीद है। इस बीच शुक्रवार की शाम पहले आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ और फिर रात होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। इस आदेश के साथ कई जिलों के एसपी बदल गए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की तैयारी को देखते हुए सरकार अंतिम तौर पर तबादला आदेश जारी कर रही है।
विज्ञापन
कई जिलों में आएंगे नये एसपी
गृह विभाग के द्वारा किए गये तबादला के अनुसार लगभग एक दर्जन से अधिक जिलों में नए एसपी बनाए गए हैं। उन शहरों में बेगूसराय, जहानाबाद, अरवल, नवगछिया, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया, बगहा, मधेपुरा, दरभंगा, मुंगेर, शेखपुरा और सीवान शामिल है।
विज्ञापन
जानिए किन्हें कहां की मिली जिम्मेदारी
पटना के एसपी राजीव मिश्रा 2010 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है लेकिन वह पटना के एसएसपी बने रहेंगे। 2012 बैच के अवकाश कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वह दरभंगा में एसएसपी के अतिरिक्त बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 13 के अतिरिक्त प्रभार में हैं। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज अब बगहा के पुलिस अधीक्षक होंगें। 2012 बैच के सुशील कुमार अब बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के सहायक निदेशक होंगे। वर्तमान में वह आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधीक्षक हैं। 2014 बैच के योगेंद्र कुमार अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 के समादेष्ता होंगे। साथ ही वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 के समादेष्ता के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वर्तमान में वह बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक हैं। 2018 बैच के पूरण कुमार झा अब नवगछिया के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वह पटना यातायात के पुलिस अधीक्षक हैं।
विज्ञापन
जानिए इन शहरों में कौन होंगें अब नये एसपी
बेगूसराय- मनीष कुमार (2013)
जहानाबाद- अरविन्द प्रताप सिंह (2018)
अरवल- विद्या सागर (2016)
नवगछिया- पूरण कुमार झा (2018)
सहरसा- हिमांशु (2018)
पूर्णिया- उपेन्द्रनाथ वर्मा (2013)
खगड़िया- सागर कुमार (2018)
अररिया- अमित रंजन (2018)
बगहा- सुशांत कुमार सरोज (2012)
मधेपुरा- संदीप सिंह (2018)
दरभंगा- जगुनाथ रेड्डी (2013)
मुंगेर सैयद इमरान मसूद (2018)
शेखपुरा बलिराम कुमार चौधरी (2014)
सीवान अमितेश कुमार (2016)
इसके अतिरिक्त यहां देखें पूरी सूची...