फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : IPS Officer promotion today IPS lipi singh among others ips promotion list

IPS Officer : आरसीपी सिंह की बेटी आईपीएस लिपि सिंह की प्रोन्नति; नीतीश कुमार सरकार में टूटेगा वनवास?

सार

Bihar Police : कभी सीएम नीतीश कुमार के सबसे करीबी रहे आरसीपी सिंह अब कितने दूर हैं, इसका अंदाजा पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी लिपि सिंह की पोस्टिंग से भी चलता है। आज लिपि सिंह समेत 8 आईपीएस अफसरों की प्रोन्नति हुई है।

विज्ञापन
Bihar News : IPS Officer promotion today IPS lipi singh among others ips promotion list
आईपीएस लिपि सिंह समेत 26 का तबादला आदेश एक साथ आया था, उनमें 20 की जगह बदल गई। वह वहीं हैं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में पदस्थापित भारतीय पुलिस सेवा के आठ अधिकारियों को प्रोन्नति की खबर सामने आई है। यह सभी 2018 बैच के अधिकारी हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम आईपीएस लिपि सिंह का है। लिपि सिंह को लेडी सिंघम के नाम से भी लोग बुलाते रहे हैं। आईपीएस लिपि सिंह का नाम पिछले साल अक्टूबर में एक बार चर्चा में आया था, जब सुपौल में पदस्थापित एक दरोगा की यह बात वायरल हुई थी- "एसपी लिपि सिंह मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकीं, तुम क्या हो!" उसके पहले लिपि सिंह 8 अप्रैल 2023 को अंतिम बार चर्चा में आई थीं, जब बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने एकमुश्त 26 आईपीएस अफसरों का तबादला किया था। उन 26 में से 20 अधिकारियों का तबादला आदेश फिर आया, लेकिन लिपि सिंह का नहीं। उस तबादला आदेश के आधार पर अबतक छह को वहीं रखा गया है।

विज्ञापन


प्रोन्नति से पदस्थापना अप्रभावित, तो वहीं रहेंगी नियुक्त
शुक्रवार को 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, लिपि सिंह, किरणकुमार गोरख जाधव, शैशव यादव, विद्या सागर, राजेश कुमार और अनंत कुमार राय को कनीय प्रशासनिक ग्रेड (वेतन संरचना का वेतन स्तर 12) में प्रोन्नति दी गई है। इस प्रोन्नति के आदेश के साथ यह भी लिखा गया है कि इन पदाधिकारियों के वर्तमान पदस्थापना प्रभावित नहीं होगा। मतलब, लिपि सिंह का इस बार भी कुछ नहीं होने वाला है। दरअसल, आईपीएस लिपि सिंह कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह की बेटी हैं। आरसीपी सिंह उनकी पार्टी जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे। उनका जदयू से मुक्त होना और फिर भाजपा जाना लिपि सिंह को बुरी तरह प्रभावित कर गया लगता है। जदयू और भाजपा साथ हो गई, लेकिन आरसीपी सिंह किनारे रह गए। उसी तरह लिपि सिंह भी अप्रैल 2023 से बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) की कमांडेंट बनकर डिहरी में पदस्थापित हैं।
विज्ञापन


आठ ही IPS उसी तबादला आदेश पर टिके हैं
8 अप्रैल 2023 को बिहार के 26 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ था। उसके बाद से अबतक 36 बार तबादला आदेश आ चुके हैं, लेकिन छह आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग 8 अप्रैल 2023 वाली जगह पर ही है। 2010 बैच के हिमांशु शेखर त्रिवेदी BSAP 11 कमांडेंट बनकर जमुई, 2012 बैच के रमण कुमार चौधरी रेल एसपी बनकर जमालपुर, 2013 बैच के विशाल शर्मा AIG वेलफेयर बनकर पटना, 2013 बैच के अशोक कुमार प्रसाद BSAP 12 कमांडेंट बनकर सुपौल, 2016 बैच की लिपि सिंह BSAP 2 की कमांडेंट बनकर डिहरी और 2016 बैच के शैशव यादव एसपी बनकर सुपौल में पदस्थापित हैं। बाकी 26 को अलग-अलग आदेश के तहत दूसरी जगहों पर पोस्टिंग दी गई है। मतलब, तीन साल एक ही जगह रखने की अनिवार्यता नहीं है। अगर तीन साल की पोस्टिंग रखी जाए तो अप्रैल 2026 के बाद ही लिपि सिंह कहीं और पदस्थापित होंगी। मतलब, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनाव परिणाम के बाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed