फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Indigo flight 6E 2433 to Delhi emergency landing in Patna after one engine inoperative diagnosis

Emergency Landing : दिल्ली के लिए उड़ान के 13 मिनट बाद इंडिगो का विमान उतरा; पटना से चले 181 यात्री सुरक्षित

Fri, 04 Aug 2023 10:09 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 04 Aug 2023 10:09 AM IST
सार

Bihar News : पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के कारण शुक्रवार सुबह अफरातफरी मच गई। उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही पायलट को पता चला कि एक इंजन काम नहीं कर रहा है। सूझबूझ के कारण 181 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

विज्ञापन
Bihar News : Indigo flight 6E 2433 to Delhi emergency landing in Patna after one engine inoperative diagnosis
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

181 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़े इंडिगो विमान (Indigo flight 6E 2433) की इमरजेंसी लैंडिंग कराई की। विमान ने पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे से उड़ान भरी ही थी कि पायलट को तीन मिनट के अंदर में एक इंजन की खराबी का सिग्नल मिला। केबिन क्रू ने कुर्सी की पेटी बांधे रखने की जानकारी देते हुए यात्रियों को सुरक्षित रहने का भरोसा दिलाया और दूसरी तरफ पायलट ने घुमाते हुए वापस 13 मिनट में विमान को पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा- सुरक्षित लैंडिंग करवाई जा रही है
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, विमान के एक इंजन में टेकऑफ के बाद अचानक खराबी आ गई थी। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें फिर से दिल्ली भेजने की कवायद की जा रही है। जिस विमान का इंजन में खराबी आ गई है, उसकी मरम्मती करवाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Indigo flight 6E 2433 to Delhi emergency landing in Patna after one engine inoperative diagnosis
इंडिगो की फ्लाइट के अंदर बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला
यात्री ने कहा- 15 मिनट तक प्लेन में तनाव था

इधर, इंडिगो की फ्लाइट के अंदर जो भी हलचल हो रही थी उसे सीमेज कॉलेज के नीरज कुमार ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट डाला। इसके बाद उन्होंने लिखा कि इंडिगो की दिल्ली जा रही फ्लाइट में पायलट ने कहा कि वापस पटना लौटना होगा, सारी एयरहोस्टेज़स तेजी से आईं। कहा कि अनाउंस करने पर आगे की सीट पकड़ कर अपना सर आगे वाली सीट पर हांथों के बीच टिका लीजिएगा। फ्लाइट में बहुत तेज आवाजे आ रही थी, बार बार टरब्यूलेन्स महसूस हो रहा था। 15 मिनट तक प्लेन में तनाव था, एयर ब्रेक्स पूरे खुले हुए थे, बहुत तेज इंजन की आवाजें आ रही था। हमलोग काफी घबरा गए थे। तेज झटके के साथ जमीन पर फ्लाइट टकराई। इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed