फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Indian Army job alert, join indian army rally in bihar, patna danapur regiment information

Indian Army Jobs : भर्ती के लिए फिटनेस-फिजिकल टेस्ट कल से; ऑनलाइन एग्जाम पास कर चुके तो पहुंचें भर्ती रैली में

Wed, 22 Nov 2023 08:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 22 Nov 2023 08:37 PM IST
सार

Join Indian Army : भारतीय सेना में नौकरी जूनियर कमीशन ऑफिसर और हवलदार सर्वेयर ऑटोमेडेट कार्टोग्राफर के साथ अग्निवीर पुरुष-महिला के रूप में भर्ती के लिए फिटनेस-फिजिकल टेस्ट कल से शुरू हो रहा है। पूरी-पक्की जानकारी यहां पढ़ें।

विज्ञापन
Bihar News : Indian Army job alert, join indian army rally in bihar, patna danapur regiment information
दानापुर भर्ती निदेशक कर्नल करण मेहता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना ने भर्ती प्रक्रिया में वर्ष 2022 में महत्त्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। अब पूरी भर्ती प्रक्रिया को कुल तीन चरणों में बाँटा गया है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव में प्रथम चरण में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा को रखा गया है। इस बार ऑनलाइन CEE 17 अप्रैल से 26 अप्रैल 23  तक सम्पूर्ण भारत में 176 स्थानों पर ली गई थी, जिसके लिए कुल 375 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


क्या है दूसरा और तीसरा चरण 
दूसरे चरण में शार्टलिस्ट उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट, फिजिकल मापदंड और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और फिर सफल उम्मीदवारों को मेडिकल जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। तीसरे और अंतिम चरण में सफल उम्मीदवारों को अलग अलग निर्धारित ट्रेनिंग सेंटरों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


तीन क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय से होती है भर्ती रैली 
अभी तक मुख्यालय क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय दानापुर के मार्गदर्शन में बिहार एवं झारखंड राज्यों में स्थित तीन भर्ती कार्यालय, मुजफ्फरपुर, रांची और गया के द्वारा  भर्ती रैलीयों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। इन तीनों भर्ती रैलियों में बिहार एवं झारखंड के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। दानापुर स्थित भर्ती कार्यालय के अंतर्गत  23 नवंबर 2023 से सेना बहाली की प्रक्रिया शरू होगी जिसका शेड्यूल इस प्रकार से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस किस श्रेणी की कब है बहाली 
23 नवम्बर 2023 को जूनियर कमीशन अफसर (धार्मिक शिक्षक) और हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटिड कारटोग्राफर (इंजीनियर्स) की बहाली मली जाएगी जबकि 24 नवम्बर से 30 नवम्बर 2023 तक अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली (पुरुष) में सभी श्रेणियों की बहाली ली जाएगी। साथ ही 02 दिसम्बर 2023 से लेकर 03 दिसम्बर 23 तक अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) महिला सेना पुलिस की बहाली ली जाएगी।


उम्मीदवार इस बात का रखें ख्याल 
बहाली के संबंध में दानापुर भर्ती निदेशक कर्नल करण मेहता ने बताया कि सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता पर आधारित है। इस भर्ती प्रक्रिया में धोखेबाजी की कोई भी गुंजाइश नहीं है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को सलाह देते हुए कहा कि वे दलालों के झांसे  में न आएं और अपनी काबलियत पर विश्वास रखें। कर्नल करण मेहता ने भर्ती रैली में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों से अनुशासन बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित दिन और समय पर रैली स्थल पर पहुंचे।  उन्होंने सभी उम्मीदवारों को उनके बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed