Bihar News: इंडिया गठबंधन की बैठक में तेजस्वी बोले- उपलब्धियां गिनाइए, 20 मई को प्रदर्शन करेगा विपक्ष
इंडिया गठबंधन की पटना में तीसरी बैठक हुई। मुख्य फोकस गठबंधन के दलों के बीच प्रखंड स्तर तक समन्वय बनाना है। कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी? इस पर तस्वीर साफ आज के बैठक के बाद भी नहीं हो पाई। सभी नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा में हर हाल में जीत मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए पक्ष और विपक्ष की पार्टियां कोई कमी नहीं रखना चाहती है। खासकर विपक्ष यानी इंडिया महागठबंधन। आज इंडिया गठबंधन के नेता पटना के आशियना-दीघा रोड में तीसरी बैठक की। इसे संवाद कार्यक्रम का नाम दिया गया। बैठक की अध्यक्षता समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने किया। बैठक से पहले पहलगाम आतंकी हमले को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मौन रखा और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इधर, तीन घंटे तक चले इस बैठक में कांग्रेस ने कहा कि एकता के साथ इंडिया गठबंधन दलों के सभी नेता और कार्यकर्तागण आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों के बीच जाकर इंडिया गठबंधन की 17 महीने की सरकार की उपलब्धियां गिनाइए। हमलोगों ने सात लाख नौकरियां दी। भ्रष्टाचार और बढ़ रहे अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद कीजिए।
जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक सड़क पर उतरेंगे
इधर, बैठक के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करेंगे। यह शुरुआत है। अलग-अलग मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन में पीड़ित जनता के साथ खड़े रहने का काम रहेगी। 20 मई को संगठित और असंगठित क्षेत्र के देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के सभी लोग पूरे दमखम के साथ उनके समर्थन में जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक सड़क पर उतरेंगे।
ओवैसी बोले- पाकिस्तान से बदला कैसे लिया जाय?, यह मोदी सरकार तय करे; वक्फ बिल पर ऐसा कहा
243 सीटों पर इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगी
कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी? इस सवाल पर अल्लावरू ने कहा कि 243 सीटों पर इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगी। हर सीटों पर इंडिया गठबंधन के नेता मेहनत करेंगे। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कहा कि हमलोगों को यानी इंडिया गठबंधन को सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ना है। हमलोग सब एक साथ हैं। हमारे गठबंधन में नेतृत्व को लेकर कोई असमंजस नहीं है। बिहार की जनता को पता है, कौन नेता होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.