फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Income Tax team reached the famous sweet shop of Patna, also raided a builder's place.

Bihar News: पटना की मशहूर मिठाई दुकानों पर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, एक बिल्डर ठिकाने पर भी छापेमारी

Wed, 22 Jan 2025 02:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Jan 2025 02:30 PM IST
सार

पटना के मशहूर मिठाई दुकान पर इनकम टैक्स की पहुंची तो हड़कंप मच गया। अलग अलग दुकानों पर अधिकारी रजिस्टर, कैश मेमो, रशीद सहित मोबाइल को जब्त कर जांच कर रहे है। 

विज्ञापन
Bihar News: Income Tax team reached the famous sweet shop of Patna, also raided a builder's place.
इसी मिठाई दुकान पहुंची आईटी की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में इनकम टैक्स अधिकारियों ने मशहूर मिठाई दुकान हरिलाल और एक बिल्डर के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने हरिलाल वेंचर प्राइवेट लिमिटेड की मिठाई दुकानों और अंशुल होम्स के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई टैक्स चोरी से जुड़े मामले को लेकर की गई है। इनकम टैक्स के अधिकारी अभी भी जांच में जुटे हुए हैं और कई आपतिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

 

इनकम टैक्स की टीम एसके पुरी थाना अंतर्गत सहदेव मार्ग स्थित दुकान और बिस्कोमान स्थित हरिलाल की दुकान पर पहुंची है। इसके अलावा आवास और अन्य दुकानों पर आयकर की टीम पहुंची है। इस दुकान में आ रहे ग्राहकों को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। साथ ही दुकान में काम करने वाले लोग हो या आवास में रहने वाले उनके परिवार को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। वही पूरे आवास सहित दुकानों को बैरिकेडिंग कर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि हरिलाल के नाम से पटना में कई दुकानें है।इनकम टैक्स की टीम को हरिलाल ग्रुप ने करोड़ों रुपये की टैक्स की हेराफेरी की जानकारी मिली थी। इनकम टैक्स अधिकारियों ने जांच के दौरान रजिस्टर, कैश मेमो, रशीद सहित मोबाइल को जब्त कर जांच कर रहे है। आपको बता दे कि इससे पहले भी हरी लाल ग्रुप के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की कीविभाग ने छापेमारी की थी। उस दौरान उनके घर सहित 9 ठिकानों पर आकर विभाग ने छापेमारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed