फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Income tax raid in Bhagalpur; note counting machine had to be ordered from land dealer's house.

Bihar News : भागलपुर में इनकम टैक्स की छापेमारी; जमीन कारोबारी के घर नोट गिनने वाली मशीन मंगवानी पड़ी

Thu, 08 Feb 2024 06:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 08 Feb 2024 06:43 PM IST
सार

पांच सदस्य टीम शंकर यादव के पास आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर पटना से पहुंची। आयकर की टीम को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने घर में बाहर से आने वाले सदस्यों के प्रवेश पर रोक लगा दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Income tax raid in Bhagalpur; note counting machine had to be ordered from land dealer's house.
छापेमारी करने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जमीन कारोबारी और व्यवसायी शंकर यादव के घर पर आयकर की टीम छापेमारी करने पहुंची। पांच सदस्य टीम शंकर यादव के पास आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर पटना से पहुंची। आयकर की टीम को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने घर के अंदर बाहर से आने वाले सदस्यों का प्रवेश वर्जित कर दिया। इसके बाद दस्तावेजों को खंगालने लगी। 

विज्ञापन


नोट गिनने वाली मशील मंगवाई गई
बताया जा रहा है कि शंकर यादव जमीन के खरीद बिक्री का करते हैं। इसके अलावा उनका एक ट्रैक्टर शोरूम भी है। वही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शंकर यादव के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। पटना से पहुंची आयकर विभाग की छापेमारी टीम ने नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई। सूत्रों का कहना है कि टीम को छापेमारी के दौरान लाखों रुपये कैश, सोने-चांदी के जेवर और जमीन के कागजात भी बरामद हुए हैं। हालांकि अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहें हैं।
विज्ञापन


मोती यादव के ठिकानों पर एनआईए की रेड
भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत रंगरा एनआईए की टीम के द्वारा रंगरा प्रखंड के प्रमुख मोती यादव के घर पर भी छापेमारी की गई है। जानकारी मिली है कि मोती यादव के खिलाफ एनआइए में केस दर्ज किया गया था। इसी सिलसिले में हाउस सर्च का वारंट लेकर एनआइए की टीम पहुंची थी। छापेमारी के दौरान मोती यादव घर में मौजूद नहीं थे। जब एनआइए की टीम पहुंची तो घर में मोती यादव की पत्नी और उनका भाई मौजूद था वहीं करीब एक बजे तक छापेमारी करने के बाद एनआइए के अधिकारी व कर्मी वापस लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed