फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In Saharsa, people surrounded the police station and created ruckus, Bihar Police News Updates

Bihar News : सहरसा में लोगों ने थाना को घेरकर किया बवाल, पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाकर पथराव करने लगे

Fri, 13 Sep 2024 09:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Sep 2024 09:00 AM IST
सार

पुलिस ने गुस्साए लोगों को पहले समझाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानें तो पड़ोसी जिले खगड़िया से पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। 

विज्ञापन
Bihar News: In Saharsa, people surrounded the police station and created ruckus, Bihar Police News Updates
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के चिडैया थाना पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर बवाल किया। गुस्साए लोगों ने थाना को घेर लिया और बवाल करने लगे। इतना ही नहीं पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और पथराव करने लगे। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो थानेदार और सिपाहियों को खदेड़ दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बिना वजह साम्हरखुर्द पंचायत के भिरखी राजकुमार सदा के पुत्र जीतो सदा की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की देर रात की है।

विज्ञापन


पड़ोसी जिले की पुलिस आई तब शांत हुए लोग
इधर, पुलिस ने गुस्साए लोगों को पहले समझाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानें तो पड़ोसी जिले खगड़िया से पुलिस बल को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। लोगों का आरोप है कि पुलिस पर बुरी तरह पिटाई करने का है। वहीं पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया। 
विज्ञापन


गलतफहमी का शिकार होकर हंगामा कर रहे थे
इधर पुलिस का कहना है कि भिरखी के समीप वाहन जांच के दौरान एक युवक के बाइक से गिरने से चोटिल हो गया है। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के अनुसार, वाहन जांच के दौरान एक युवक नशे की हालत में आ रहा था। पुलिस को देख वह तेजी से बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान वह मुंह के बल गिर गया। जिसमे उसके चेहरे पर चोट लगी और दांत टूट गया। युवक भीरखी का ही रहने वाला था। जख्मी को इलाज के लिए सलखुआ भेजा गया है। इसी बीच किसी ने पुलिस द्वारा पिटाई करने की अफवाह फैला दिया। जिसके बाद चिरैया ओपी प्रभारी और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई और ओपी में लोगों की भीड़ जुट गई। सभी दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोग गलतफहमी का शिकार होकर हंगामा कर रहे थे। अभी स्थिति शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed