फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news in nalanda a girl was murdered by her fiance and later her dead body was found

बिहार : शादी से पहले मंगेतर ने की लड़की की हत्या, पकड़े जाने के डर से भूसे के ढेर में छिपाई लाश

Sun, 11 Apr 2021 01:52 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 11 Apr 2021 01:52 PM IST
सार

बिहार के नालंदा में दुल्हन बनने जा रही एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की के पिता का आरोप है कि लड़के को लड़की पसंद नहीं थी और यही वजह रही कि उसने उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
bihar news in nalanda a girl was murdered by her fiance and later her dead body was found
चाकू

विस्तार

बिहार के नालंदा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 20 जून को दुल्हन का जोड़ा पहनने वाली खुशबू की बेरहमी से हत्या कर दी गई और बाद में पकड़े जाने के डर से लड़की के शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया। यह मामला द्वारिका बिगहा गांव का है। 

विज्ञापन


लड़की के पिता का आरोप है कि लड़के को उनकी बेटी पसंद नहीं थी, इसलिए उसने लड़की का गला काट दिया और उसे जान से मार दिया। पिता ने आरोप लगाया कि यही वजह थी कि लड़के ने पहले फोन करके लड़की को बाहर बुलाया और बाद में उसके साथ ये सब किया। 
विज्ञापन


20 जून को दोनों की शादी होनी थी
19 साल की खुशबू की शादी नूरसराय के नूरपुर गांव के रहने वाले आजाद कुमार से होने वाली थी। दोनों की शादी 20 जून को थी और 17 फरवरी को दोनों की छेका की रस्म हुई थी। पुलिस को जैसे ही लड़की की हत्या के बारे में पता चला, वो तुरंत मौके पर पहुंची और लड़की के शव को भूसे के ढेर से बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद लड़की के शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बिहार शरीफ से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी और लड़का पटना में पढ़ाई कर रहा था। पिता ने बताया कि शादी पक्की होने के बाद वो अक्सर उनकी बेटी को मिलने के लिए बुलाया करता था। 

लड़की ना पसंद होने का लगाया आरोप
परिवार ने आरोप लगाया कि आजाद का फोन आने के बाद खुशबू रात दस बजे अपने घर से बाहर निकली और साथ में चाची का मोबाइल ले गई। पुलिस शिकायत में बताया गया कि हत्या से पहले खुशबू के हाथ पैरों को बांध दिया गया था और उसके शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया गया था। 


गांव वालों जैसे ही लड़की का शव मिला, वहां बवाल मच गया और तुरंत ही लड़की के परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी गई। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि छेका की रस्म के दौरान लड़के के कुछ दोस्त ने कहा कि लड़की की लंबाई कम है और वो पतली भी है। परिवार का कहना है कि यही वजह है कि लड़की की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed