फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News In Muzaffarpur Bank Manager Dies in Road Accident, Daughter and Wife Injured Truck Hits Bike,

Bihar News: सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत, पत्नी और बेटी के साथ फलदान में जा रहे थे, ट्रक ने मारी टक्कर

Mon, 20 Jan 2025 09:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 Jan 2025 09:02 AM IST
सार

एसएचओ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि बैंक मैनेजर शशांक अपने परिवार के साथ फलदान में सीतामढ़ी जा रहे थे।बेलगाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बैंक मैनेजर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar News In Muzaffarpur Bank Manager Dies in Road Accident, Daughter and Wife Injured Truck Hits Bike,
बैंक मैनेजर की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में एक बैंक मैनेजर की मौत हो गई और उनकी पत्नी व बेटी घायल हो गईं। घटना रामपुरहरी थाना क्षेत्र के रामपुर हरि और मकसूद पुर एनएच 77 पर हुई। रविवार रात मृत बैंक मैनेजर अपने परिवार के साथ बाइक से सीतामढ़ी जिले के अपने गांव में तिलक फलदान में जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद एनएच पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने आननफानन में तीनों को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने बैंक मैनेजर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी और बच्चे का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृत की पहचान सीतामढ़ी निवासी शशांक शेखर के रूप में हुई है। वह एसबीआई में बैंक मैनेजर पद पर कार्यरत थे। वह मुजफ्फरपुर में किराए के मकान में रहते थे। वहीं घायलों में उनकी पत्नी मीनाक्षी और पुत्री 15 वर्षीय भव्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


पूरे मामले में रामपुर हरि थाना के एसएचओ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि शशांक अपने परिवार के साथ फलदान में सीतामढ़ी जा रहे थे। बेलगाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों लोग घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में सभी को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। यहां एक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए। इलाजरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed