{"_id":"6677b28c965d2222250bf58a","slug":"bihar-news-in-muzaffarpur-a-woman-appealed-to-the-police-for-justice-against-her-husband-and-father-in-law-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 'बहन को मेरा पति, मां को मेरे ससुर भगा ले गए', अब मुझे न्याय चाहिए हुजूर; जानिए, क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 'बहन को मेरा पति, मां को मेरे ससुर भगा ले गए', अब मुझे न्याय चाहिए हुजूर; जानिए, क्या है मामला
Sun, 23 Jun 2024 10:58 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:58 AM IST
सार
Muzaffarpur News : पीड़िता ने कहा कि छानबीन करने पर जब सच्चाई का पता चला तो मैं हैरान रह गई। मेरी मां भी बहन की तरह की प्रेम प्रसंग में पड़ गई। इसके बाद पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची।
विज्ञापन
सकरा थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दो दिन के अंदर जीजा अपनी साली को और ससुर अपनी समधन को लेकर फरार हो गए। दो दिन बाद भी जब चारों घर नहीं लौटे तो एक महिला न्याय मांगने के लिए थाना पहुंच गई। महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ शिकायत की। उसका आरोप है कि उसका पति उसकी बहन और ससुर उसकी मां को लेकर फरार हो गया। काफी इंतजार किया लेकिन कोई नहीं आए। अब वह अपने बच्चे के साथ दर-दर की ठोकर खा रही है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है जिसने थाने में आवेदन दिया है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मेरे ससुर और मेरी मां एक-दूसरे के करीब आ गए
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि 2021 में उसकी शादी भगवानपुर निवासी छोटू से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। एक बच्चे को भी जन्म दिया। सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच छोटू का दिल मेरी छोटी बहन पर आ गया। दोनों बातचीत करने लगे और दोनों घर से भागकर शादी रचा ली। जब यह बात मैंने अपनी मां को बताई तो आननफानन में वह मेरे ससुराल पहुंची। इसी बीच मेरे ससुर और मेरी मां एक-दूसरे के करीब आ गए। अचानक मेरे ससुर मेरी मां को अपने साथ भगा ले गए। जब दोनों घर नहीं लौटे तो मुझे चिंता हुई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस, परिजनों से कर रही पूछताछ
पीड़िता ने कहा कि छानबीन करने पर जब सच्चाई का पता चला तो मैं हैरान रह गई। मेरी मां भी बहन की तरह की प्रेम प्रसंग में पड़ गई। इसके बाद पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता ने बताया कि दोनों एक ट्रेन से सफर कर निकल गए और अब मैं यहां पर भटक रही हूं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन