फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In Motihari, teacher accused the head in-charge of sexual exploitation, Bihar Police, BPSC

Bihar: शिक्षिका ने प्रभारी प्रधान पर लगाया यौन शोषण की कोशिश का आरोप, बोलीं- यह करने के लिए प्रताड़ित करते हैं

Wed, 26 Jun 2024 11:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 26 Jun 2024 11:18 AM IST
सार

शिक्षिका ने कहा कि मामला तूल पकड़ने लगा तो प्रभारी प्रधानाध्याक ने मुझपर ही पंचायत बैठा दी। केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। शिक्षिका ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Bihar News: In Motihari, teacher accused the head in-charge of sexual exploitation, Bihar Police, BPSC
शिक्षिका ने लगाई न्याय की गुहार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास शिक्षक बनीं महिला ने अपने ही स्कूल के प्रभारी प्रधान शिक्षक पर बड़ा आरोप लगाया है। शिक्षिका ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि मेरे विद्यालय का प्रभारी प्रधान मुझपर बुरी नजर रखता है। वह ऑफिस बुलाता है गंदा काम करने की कोशिश करता है। विरोध करने वह अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देता है। इतना ही नहीं मामला तूल पकड़ने लगा तो प्रभारी प्रधानाध्याक ने मुझपर ही पंचायत बैठा दिया। शिक्षिका ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


परिवारवालों की जान की डर सताने लगी है
शिक्षिका ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहली बार जब वह स्थानीय (तुरकौलिया) थाना में आवेदन लेकर पहुंची तब पुलिस ने आवेदन नहीं लिया। वह थक हारकर डीएम के दरबार मे पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद महिला थाने में शिक्षिका ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई। आवेदन में शिक्षिका ने बताया है कि उसे प्रभारी प्रधानाध्यापक अकेले में बुलाता है और दुष्कर्म की कोशिश करता है। प्रभारी हेडमास्टर पर महिला शिक्षिका ने जान से मारने की धमकी देने का भी गंभीर आरोप लगाया है। शिक्षिका पूर्व में अपने विभाग में आवेदन दे चुकी है पर कोई करवाई होता नही देखकर अब थाना के शरण में गई है। महिला शिक्षिका को अपने और अपने परिवार वालों की जान की डर सताने लगी है। 
विज्ञापन


पंचायत में मुझ पर दबाव बनाया
शिक्षिका का कहना है कि जब मामला तूल पकड़ने लगा तो प्रभारी प्रधानाध्यापक  ने पंचायत भी बुला ली। उसने स्कूल के कमरे में मुखिया,अन्य दो स्कूल के हेडमास्टर सहित अन्य लोगों की पंचायत लगाई। पंचायत में मुझ पर दबाव बनाया गया कि वो स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर पर लगाया गया अपना आवेदन वापस ले ले। अगर नहीं लेगी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।महिला शिक्षिका ने कहा कि मुझे खूब डराया भी गया। वरीय अधिकारियों से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी पर कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed