फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In Madhepur, criminals shot RJD leader, he was out on morning walk; condition serious, crime news

Bihar News : अपराधियों ने राजद नेता को मारी गोली, मॉर्निग वाॅक पर निकले थे; हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

Mon, 31 Jul 2023 10:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 31 Jul 2023 10:52 AM IST
सार

Madhepura News : मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि राजद नेता रूद्र नारायण यादव रोजाना की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। 

विज्ञापन
Bihar News: In Madhepur, criminals shot RJD leader, he was out on morning walk; condition serious, crime news
राजद नेता की हालत गंभीर है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े राजद नेता को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरागर की है। सोमवार को राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रूद्र नारायण यादव गांव में ही मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। अपराधियों को लगा कि राजद नेता की मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गए। 
विज्ञापन


जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
इधर, गोलियों की आवाज से इलाके हड़कंप मच गया। आसपास के लोग फौरन मौके पर पहुंचे। इसके बाद आननफानन में राजद नेता रूद्र नारायण यादव को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन

बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से मारी गोली
इधर, घटना के बारे में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि राजद नेता रूद्र नारायण यादव रोजाना की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी है। गोली लगने से वह घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उनपर किसने और क्यों जानलेवा हमला किया इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed