{"_id":"66ab4aff7c1a285b110b1f00","slug":"bihar-news-husband-wife-relationship-broken-due-to-love-affair-of-wife-husband-gifted-childhood-love-for-lif-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Husband Wife : बेटा अपने पास रख पति ने पत्नी की करा दी शादी; बिहार का यह मामला क्यों आया सुर्खियों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Husband Wife : बेटा अपने पास रख पति ने पत्नी की करा दी शादी; बिहार का यह मामला क्यों आया सुर्खियों में
Thu, 01 Aug 2024 02:14 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:14 PM IST
सार
राजेश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी। शादी के बाद जब उसकी पत्नी खुशबू ससुराल आई तो पूछने पर वो कहती थी कि अपने माता-पिता से बातचीत करती हैं, लेकिन जांच करने पर पता चला कि वो गांव के ही एक युवक चंदन से बातचीत करती है।
विज्ञापन
राजेश ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
लखीसराय से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति ने ग्रामीणों की मदद से अपनी पत्नी (22) की ही शादी करवा दी। वह किसी और से नहीं बल्कि पत्नी के बचपन के प्रेमी (23) से। घटना लखीसराय के नगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश मुहल्ला की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमहरा थाना क्षेत्र के रामनगर की रहने वाली खुशबू का बचपन से ही गांव के चंदन कुमार के साथ प्रेम-प्रसंग था। परिजनों ने तीन साल पहले खुशबू की शादी राजेश से करा दी। शादी के बावजूद खुशबू और चंदन दोनों बचपन की प्यार नहीं भूल पाए। एक-दूसरे से फोन से संपर्क में रहे और चुपके-चुपके मिलते रहे। खुशबू का दो साल का एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
राजेश कुमार की चल-अचल संपत्ति पर खुशबू का अधिकार नहीं
लोगों का कहना है कि मंगलवार रात चंदन खुशबू मिलने पहुंचा था। लेकिन, राजेश ने देख लिया। राजेश ने गांव वालों के सामने ही खुशबू और चंदन की शादी कर दी। इसके बाद खुशबू ने भी लिखित रूप से यह दिया कि उसका दो साल का बच्चा अपने पिता राजेश कुमार के साथ रहेगा। इस पर उसे कोई आपत्ति नहीं है। साथ ही आज के बाद से पहले पति राजेश कुमार की चल-अचल संपत्ति पर उसका कोई अधिकार नहीं रहेगा।
विज्ञापन
अक्सर चोरी-छिपे बातचीत का सिलसिला जारी रहा
राजेश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी। शादी के बाद जब उसकी पत्नी खुशबू ससुराल आई तो पूछने पर वो कहती थी कि अपने माता-पिता से बातचीत करती हैं, लेकिन जांच करने पर पता चला कि वो गांव के ही एक युवक चंदन से बातचीत करती है। दोनों के बीच अक्सर चोरी-छिपे बातचीत का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान उसने गुस्से में आकर खुशबू का चार-पांच बार मोबाइल भी तोड़ दिया। लेकिन अंत में उसने दोनों के बीच शादी करा देना ही उचित समझा।
विज्ञापन
अपने बच्चे को साथ रखना चाहती है खुशबू
खुशबू ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह चंदन से बचपन से ही प्यार करती है। दोनों के प्यार के परिवार वालों ने कभी स्वीकार नहीं किया। इसके बाद राजेश से उसकी शादी करवा दी। राजेश को वह पसंद नहीं करती थी। शादी के बाद भी हमलोग एक-दूसरे से बातचीत करते रहे। तीन साल तक हमदोनों के बीच फोन पर बातचीत और मुलाकात करते रहे। खुशबू ने अपने पति को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज राजेश की वजह से हमलोग एक हो गए। वह अपने दो साल के बच्चे को भी साथ रखना चाहती है। लेकिन उसका पति उसे सौंपना नहीं चाहता है।