Bihar News: पति ने पत्नी को मारकर गंडक नदी में फेंका, मायके वाले बोले- अवैध संबंध का विरोध करती थी
मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी की साजिशन हत्या की गई है। वह अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। इसी कारण उसकी जान गई। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव गंडक नदी में फेंक दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। पत्नी अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मृत युवती की पहचान सारण जिले के नयागांव निवासी गणेश सहनी के बेटी अंजली कुमारी (19) रूप में हुई थी। छह माह पहले ही उसकी शादी सलेमपुर गांव निवासी रामबली सहनी के पुत्र ऋषि कुमार (25) से हुई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
गंगा में महिला और युवक के शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- साजिश कर मार डाला; ग्रामीणों ने ऐसा कहा
घर से डेढ़ किमी दूर मिली लाश
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और मृत अंजली के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अंजली की हत्या का आरोप पति और ससुरालवालों पर लगाया। अंजली के दादा सुभाष सहनी के अनुसार, ससुराल वालों ने पहले अंजली के साथ मारपीट की, उसके सिर में चोट पहुंचाई और गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर गंडक नदी में फेंक दिया। गुरुवार को गांव वालों ने अंजली के परिवार को सूचना दी। जब परिजन ससुराल पहुंचे, तो ससुर रामबली सहनी ने बताया कि अंजली रात 11 बजे शौच के लिए गई थी और वापस नहीं लौटी। लड़की के पक्ष ने लालगंज थाना में सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और आज शव गंडक नदी से बरामद हुआ। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं।
गंगा में महिला और युवक के शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- साजिश कर मार डाला; ग्रामीणों ने ऐसा कहा
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका के ससुराल वाले सभी घर छोड़कर फरार हैं। इस संबंध में लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा यह बताया गया था कि विवाहिता की हत्या कर गंडक नदी में शव को फेंक दिया गया था। सूचना के आधार पर शव को गंडक नदी से खोजकर बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.