फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Husband killed wife in Supaul, she had opposed illicit relationship, took life by hanging herself

Bihar News : सुपौल में पति ने पत्नी को मार डाला, अवैध संबंध का विरोध किया था, फंदे से लटकाकर ले ली जान

Wed, 04 Sep 2024 11:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 04 Sep 2024 11:10 AM IST
सार

मायके वालों ने बताया कि आसिफ एक सप्ताह पहले एक लड़की को अपने साथ घर लेकर चला आया और उसको वहीं रखने लगा। इस अवैध संबंध का शबाना ने विरोध किया। इसी से आक्रोशित होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Husband killed wife in Supaul, she had opposed illicit relationship, took life by hanging herself
शबाना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल सदर थाना इलाके के परसा वार्ड 1 में बुधवार को एक विवाहिता की फंदे से लटका कर हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद सुसराल पक्ष घर छोड़ कर मौके से फरार हैं। वही मृतका के मायके वालों ने सुसराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के परसा वार्ड 01 निवासी मो आसीम की 22 वर्षीय पत्नी शबाना के रूप में हुई है। मृतका की शादी दो साल से पहले हुई थी। इसमें एक सात माह की दूधमुंही बच्ची है।

विज्ञापन


अवैध संबंध का शबाना ने विरोध किया था
मृतका का मायके सदर थाना इलाके अमठो वार्ड 08 में अवस्थित है। मृतका के चाचा मो. लुकमान ने बताया कि मेरी भतीजी शबाना की शादी दो साल पूर्व मो आसिफ से कराई थी। आशिफ गुजरात के सूरत में मजदूरी करता है। जहां बीते एक सप्ताह पहले एक लड़की को अपने साथ घर लेकर चला आया और उसको वहीं रखने लगा। इस अवैध संबंध का शबाना ने विरोध किया। इसके बाद शबाना के मायके वालों ने पंचायत बुला कर उस लड़की को वापस सूरत भेजने की बात रखी। पंचायत के फैसले के बाद उस लड़की को वापस भेज दिया गया। लेकिन, इसको लेकर शबाना से उसका पति खफा रहने लगा और मंगलवार की रात इसी को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद उसे करीब रात करीब 11-12 बजे गले में फांसी लटकाकर मार दिया गया।
विज्ञापन


घर में लाश पड़ी थी, ससुरा वाले हुए फरार 
इधर, इस बात की जानकारी रात करीब एक बजे मायके वालों को लगी। सूचना पर मायके वाले शबाना के सुसराल पहुंचे तो उसका शव घर के फर्श पर पड़ा था। वहीं घर के सभी सदस्य फरार थे। इसकी जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी गई। मृतका के मायके वालों ने अंदेशा जताया है कि पति के अवैध संबंध का विरोध करने की वजह से ही शबाना की हत्या की गई है। इधर, सुपौल सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला प्रकाश में आया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed