फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Husband killed wife in patna maner allegation of assault for dowry bihar news hindi bihar police

Bihar News : पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Fri, 25 Oct 2024 06:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 25 Oct 2024 06:02 PM IST
सार

Bihar : पति अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिलहाल ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं, पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Husband killed wife in patna maner allegation of assault for dowry bihar news hindi bihar police
थाना में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना मनेर थाना क्षेत्र के हुलासी टोला गांव की है। घटना के बाद पति पत्नी के शव को घर में छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मनेर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम के माध्यम से मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक पत्नी की पहचान सोमानिया देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद महिला के परिवार वाले लोगों के बीच मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पति अक्सर करता था मारपीट 
महिला के परिवार वालों ने बताया कि आए दिन उनके पति के द्वारा बराबर लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट किया जाता था। परिवार वाले लोगों काआरोप है कि महिला के पति के द्वारा हत्या करके उसके शव को ठिकाना लगाने का प्रयास किया जा रहा था। इस बीच उन्हें घटना की जानकारी मिल गई। सूचना मिलते ही वेलोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक ससुराल वाले सभी घर छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का है इंतजार 
मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हुलासी टोला गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला का शव पड़ा हुआ है और घर पर कोई नहीं है। ससुराल के अन्य लोगों के साथ-साथ आरोपी पति भी फरार है। हालांकि प्रथम दृष्टि महिला के गला दबाकर हत्या का मामला सामने आ रहा है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक मृतक महिला के परिजनों की तरफ से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed