फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: husband killed his wife After a dispute in Motihari

Bihar: फोन पर हुआ पति-पत्नी का विवाद, गुस्साए पति ने मोतिहारी आते ही कर दी पत्नी की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2024 12:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Aug 2024 12:16 PM IST
सार

Bihar: मोतिहारी में बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में पति और पत्नी का फोन पर हुआ विवाद कातिलाना बन गया। यहां परदेश में कमाने गए पति का उसकी पत्नी से फोन पर बात हुई और इसके बाद पति उग्र होकर परदेश से घर पंहुचा। घर आते ही उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्यारे पति को पुलिस ने घटना के आधे घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bihar News: husband killed his wife After a dispute in Motihari
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि सिसवनिया गांव के शाकिर रहमान की शादी मुर्तजा खातून से दो साल पहले ही हुई थी। शाकिर रहमान अन्य राज्य में मजदूरी करने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फोन पर ही विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान घटना स्थल पर खुद गए और इनके साथ प्रशिक्षु पीएसआई नीलम कुमारी, सोनेलाल कुमार के साथ चौकीदार संजय पासवान व अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। छापेमारी की गई और उक्त अपराधी को घटना के महज आधे घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


छापेमारी के दौरान हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह एक जघन्य अपराध है और ऐसे अपराध के लिए कही भी सहानुभूति की जगह नहीं होनी चाहिए। इस मामले में घटना के विस्तृत कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से और कुछ खुलासा होगा। मामले में कई बिंदुओ पर पुलिस जांच कर रही है। यह घटना सिसवनिया गांव वार्ड संख्या 12 की है। मुर्तजा खातून बीस वर्ष की थी और दो साल पहले ही उसकी शादी शाकिर रहमान से हुई थी। शाकिर रहमान पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था। इसने समझा कि वह इस घटना के बाद भूमिगत हो जाएगा, लेकिन बंजरिया पुलिस ने इसके मंसूबे पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed