फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Husband burnt his wife by hot water in Nalanda, nitish kumar bihar police.

Bihar News : पति ने पत्नी को गर्म पानी से जलाया, पत्नी के आरोप को जानकर हैरान हो जायेंगे आप

Sun, 22 Oct 2023 10:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 22 Oct 2023 10:28 PM IST
सार

Bihar : नीतीश कुमार के गृह जिला में एक महिला ने अपने पति पर उसे गर्म पानी से जलाने का आरोप लगाया है, लेकिन उससे भी गंभीर आरोप लगाये हैं उस वजह के लिए जिस वजह से उसके पति ने उसे गर्म पानी से जला दिया। वह वजह निश्चित रूप से काफी हैरान करने वाला है।

विज्ञापन
Bihar News : Husband burnt his wife by hot water in Nalanda, nitish kumar bihar police.
इलाजरत महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर खौलता गर्म पानी उड़ेल दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लहेरी थाना क्षेत्र के मामू भगना मोहल्ले की है। घायल महिला दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव की रहने वाली अरुण पासवान की पत्नी है, जो अपने पति और बेटी के साथ पिछले 6 महीने से लहेरी थाना क्षेत्र के मामू भगना मोहल्ले में रह रही थी। महिला ने अपने पति पर काफी गंभीर आरोप लगाये हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


महिला ने अपने पति पर लगाये गंभीर आरोप 
महिला का कहना है कि वह शहर के ही एक मॉल में काम करती है। उसका पति अरुण पासवान उससे विगत छह महीने से वेश्यावृति का काम करवा रहा है। वह जब-जब इस घृणित काम का विरोध करती है तब अरुण पासवान उसकी पिटाई करता है। इसी क्रम में आज रविवार को इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो रही थी। महिला खाना बना रही थी। चावल बनाने के लिए पानी गर्म कर रही थी, तभी अचानक अरुण पासवान रसोई घर में आया और खौलता हुआ पानी महिला पर उड़ेल डाला जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। वह जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे और आननफानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को कई बार भेज चुका है होटल 
इलाजरत महिला का कहना है कि मैं अपने पति के आचरण और उसके व्यवहार से थक चुकी हूं। वह विगत छह महिला से मुझसे गलत काम करवा रहा है।  मैंने कई बार इस बात का विरोध किया जिसके बाद मुझे यह शारीरिक यातना देता था।  महिला ने होटल का नाम बताते हुए कहा कि बस स्टेंड के पीछे एक होटल में छह महीने से जा रही हूं और गलत काम कर के उसे रुपये दे रही हूं। महिला के अनुसार उसका पति उससे रोज पांच हजार रुपया कमा कर लाने का दवाब देता है जिस वजह से उसे मजबूर होकर जाना पड़ता है। आज विरोध करने पर उसे गर्म पानी से झुलसा दिया।

अब नहीं रहना पति के साथ 
महिला का कहना है कि अब मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती हूं। मैं अब अकेले पूरी जिंदगी काट लुंगी लेकिन उसके साथ अब मैं नहीं रह सकती हूं। महिला ने बताया कि मेरा पति मेरे साथ कई बार मारपीट कर चुका है। वह इससे पहले पीटा था तब मेरा होंठ कट गया था, एक बार उसने आरी से मंत्र हाथ काट दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed