{"_id":"685feef0db6034ae7b0a2e36","slug":"bihar-news-husband-arrested-for-murdering-married-woman-for-dowry-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
Sat, 28 Jun 2025 07:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 28 Jun 2025 07:02 PM IST
सार
पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के नीमतल गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सिमरन वर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के नीमतल गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सिमरन वर्मा के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति राजू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया है।
7 साल पहले हुई थी शादी, लगातार हो रही थी दहेज की मांग
मिली जानकारी के अनुसार, सिमरन की शादी करीब सात साल पहले रीति-रिवाज के साथ नीमतल गांव निवासी राजू वर्मा से हुई थी, जो खुसरूपुर में ज्वेलरी की दुकान चलाता है। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही सिमरन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष 50 हजार रुपये नकद, एक पलंग और एक बड़ा टीवी की मांग कर रहा था। शादी के समय भी डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी दी गई थी।
यह भी पढ़ें: कहलगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, वैदिक रीति से निभाई जाती है रथ यात्रा की परंपरा
विज्ञापन
'बात करने और बाहर जाने की नहीं थी अनुमति'
मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से सिमरन को उनके परिवार वालों से बात करने की अनुमति नहीं दी जाती थी और उसे घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता था। घटना की सूचना मिलने पर जब परिजन ससुराल पहुंचे तो उन्होंने सिमरन के गले पर फंदे के निशान देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस कर रही जांच, ससुराल पक्ष ने किया आरोपों से इनकार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के ससुर श्याम बिहारी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि सिमरन सीढ़ियों से गिर गई थी और उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
एसडीपीओ ने की पुष्टि, पति गिरफ्तार
फतुहा एसडीपीओ पंकज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नीमतल गांव में एक महिला की मौत की सूचना मिली थी, जो फांसी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।