Rape in Doctors Clinic : नाइट ड्यूटी पर डॉक्टर ने नर्स को बनाया हवस का शिकार, शादी का झांसा दे अबॉर्शन कराया
Bihar News : अस्पताल में नर्स की नाइट ड्यूटी लगी तो डॉक्टर ने मौका देखकर हवस का शिकार बनाया। फिर डराकर और बाद में शादी के झांसे में रखकर संबंध बनाता रहा। नर्स के अनुसार जबरन अबॉर्शन भी करा दिया। शादी भी नहीं कर रहा, पुलिस भी दौड़ा रही।
विस्तार
कार्यस्थल पर ऐसी घटनाओं की खबर अब ज्यादा सामने आ रही हैं। इस बार एक नर्स ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि उसने नाइट ड्यूटी के दौरान उसका रेप किया। उसके बाद धमकी और शादी के झांसे में रखते हुए लगातार संबंध बनाता रहा। जब बात शादी की आई तो दोनों के बीच संबंध अच्छे हो गए। लेकिन, जब अबॉर्शन कराने के बावजूद डॉक्टर ने शादी नहीं की तो नर्स समस्तीपुर पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस के पास वह पहुंची तो डॉक्टर ने बोर्ड पर नाम बदलकर अस्पताल का अस्तित्व तक गायब करने का प्रयास किया। नर्स पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगा रही है।
नाईट ड्यूटी में किया था रेप फिर बन गया सिलसिला
घटना के संबंध में पीड़ित नर्स ने बताया कि वह उजियारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है लेकिन फिलहाल वह आदर्श नगर मोहल्ला में किराए के मकान में रहती है। इसी मोहल्ले के एक अस्पताल में वह आईसीयू नर्स के रूप में फरवरी महीने में काम शुरू किया था। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि वह रात्रि ड्यूटी में थी, तभी उस हॉस्पिटल के डॉक्टर मनीष कुमार ने काम के बहाने से पीड़िता को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी कर लेने की बात कही और फिर यह सिलसिला रोज का बन गया।
साजिश से खिला दिया दवा
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब पीड़िता गर्भवती हो गई और शादी के लिए उस डॉक्टर पर वह दबाव बनाने लगी तो चिकित्सक टालमटोल करने लगा। फिर डॉक्टर ने साजिश के तहत उसे अबॉर्शन की दवा खिला दिया जिससे उसका अबॉर्शन हो गया। अब पीड़िता थाना में गुहार लगाने पहुंची है लेकिन इस बात की जानकारी होने पर डॉक्टर पीड़िता को लगातार धमकी भी दे रहा है।
आवेदन दिए जाने के बाद भी महिला थाना टहलती रही
पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में वह चार दिन पहले महिला थाना में डॉक्टर मनीष कुमार के खिलाफ आवेदन दिया था लेकिन उस चिकित्सक के विरुद्ध अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया। तब थकहार कर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।
महिला थाना ने मीडिया को बताया- जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसपी तक मामला पहुँचने के बाद अब महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता अपना दलील देते हुए कहा है कि पीड़िता के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है, जिसमें आदर्श नगर के ही एक डॉक्टर मनीष कुमार पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और फिर साजिश के तहत अबॉर्शन करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.