फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : holiday in schools for Chhath puja and Kharna 2024 teachers News festival holiday teachers news

Teachers News : शिक्षकों के लिए खुशखबरी, छठ की छुट्टी के साथ-साथ खरना के लिए भी मिला अवकाश

Wed, 23 Oct 2024 09:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 23 Oct 2024 09:07 PM IST
सार

Bihar : केके पाठक के समय में शिक्षकों की छुट्टियों पर ग्रहण लगते रहते थे, लेकिन अब बिहार सरकार शिक्षकों को हर पर्व त्यौहार में छुट्टी देने की घोषणा की। छठ की पूर्व निर्धारित छुट्टी के साथ-साथ उनके लिए खरना के दिन को भी अवकाश दिवस की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Bihar News : holiday in schools for Chhath puja and Kharna 2024 teachers News festival holiday teachers news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के राजकीय / राजकीयकृत एवं अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त उर्दू, प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2024 के लिए निर्धारित अवकाश के अतिरिक्त छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए खरना (लोहंडा ) के लिए 6 नवंबर (बुधवार) को अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन


जानिए शिक्षकों के लिए कब-कब है छुट्टी 
 राजकीय प्रारंभिक एवं माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका जारी की गई थी जिसमें पूरे वर्ष के लिए कुल कुल 60 दिनों की सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई थी। उन छुट्टियों में गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस, गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी, संत रविदास जयंती, शब ए बारात, महाशिवरात्रि बिहार दिवस होली गुड फ्राइडे ईदु उल फितर (ईद), भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस ग्रीष्मकालीन अवकाश, जानकी नवमी, बुद्ध पूर्णिमा, बकरीद, कबीर जयंती, मोहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, चहल्लुम, कृष्णाष्टमी, हजरत मोहम्मद साहब जन्मदिवस, दुर्गा पूजा, दीपावली,चित्रगुप्त पूजा/ भाई दूज,  छठ पूजा और क्रिसमस की छुट्टियां शामिल हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों की छुट्टी के लिए क्या हैं सरकार के निर्देश 
अवकाश तालिका को जारी करने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत इस बात का भी पालन हो कि प्रारंभिक विद्यालय में कम से कम 220 दिन अध्यापन हो। साथ ही चूंकि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी घोषित करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, अतः इन पर भी राज्य सरकार द्वारा तय सरकारी अवकाश लागू होंगे। इस क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग पटना की अधिसूचना संख्या 16953 को ध्यान में रखते हुए सरकारी विद्यालयों में वर्ष 2024 हेतु राज्य के सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में अवकाश तालिका जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गापूजा से छठ तक के लिए कब-कब दी गई छुट्टियां 
 इस तालिका के तहत दुर्गा पूजा सप्तमी 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक छुट्टी की घोषणा की गई थी। दीपावली में 31 अक्टूबर को 1 दिन की छुट्टी निर्धारित की गई है। चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज में के लिए 3 नवंबर को छुट्टी की गई। हालांकि 3 नवंबर रविवार है इसलिए दोनों हिसाब से शिक्षकों को उस दिन के लिए राहत है। तालिका के अनुसार छठ पूजा के को लेकर 7, 8 और 9 नवंबर को छुट्टी दी गई थी, लेकिन सरकार की तरफ से  छठ के खरना के दिन 6 नवंबर (बुधवार) भी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। कुल मिलाकर कहें तो शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है।

                         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed