फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Hindu Shiv Bhavani Sena Protested in Patna by poster against Sonakshi and Zaheer's marriage

Bihar News : सोनाक्षी और जहीर की शादी का पटना में विरोध, पोस्टरों में लिखा- नहीं घुसने देंगे बिहार में

Mon, 24 Jun 2024 01:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Jun 2024 01:56 PM IST
सार

Bihar : तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी मुंबई में होते ही पटना में विरोध शुरू हो गया। हिंदू शिव भवानी सेना ने पोस्टर के द्वारा विरोध करते हुए कहा कि पटना में घुसने नहीं देंगे।

विज्ञापन
Bihar News : Hindu Shiv Bhavani Sena Protested in Patna by poster against Sonakshi and Zaheer's marriage
सोनाक्षी का पटना में विरोध। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मशहूर अभिनेता और आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की होने वाली शादी का मामला  सोशल मीडिया पर कई दिनों से काफी ट्रोल कर रहा था। सोशल मीडिया पर लगातार इस बात का विरोध किया जा रहा था। अंतत: दोनों ने बांद्रा स्थित एक अपार्टमेंट में शादी कर ली। लेकिन वहीं दूसरी तरफ बिहार की राजधानी में इसका विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया के ट्रोल की जगह अब पटना की सड़कों पर पोस्टर के रूप में दिखने लगे हैं, जहां इसे लव जिहाद कहा जा रहा है। पोस्टर के माध्यम से यह विरोध बिहार की हिंदू शिव भवानी सेना ने किया है। संगठन ने पटना में पोस्टर पर धमकी भरे लब्जों में लिखा है कि शत्रुध्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे।

विज्ञापन

जानिये क्या लिखा पोस्टर में 
पटना में लगे पोस्टरों में शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फोटो लगाई गई है। पोस्टरों पर लिखा है- “सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा। पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश। शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर पुनर्विचार करें नहीं तो अपने बेटों लव और कुश के घर का नाम तुरंत बदलें, इससे हो रहा हिंदू धर्म का अपमान। सोनाक्षी सिन्हा को हिंदू शिव भवानी सेना बिहार में घुसने नहीं देगी।”

विज्ञापन


मुंबई में हुई शादी 
सोनाक्षी सिन्हा (37) और जहीर इकबाल (35) ने अपने परिवार और करीबी मित्रों की मौजूदगी में बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में शादी की है। नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में शादी की खबर साझा की है। फिलहाल इस शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हिंदू शिव भवानी सेना का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा देना है, इसलिए हम सोनाक्षी का बिहार में इंट्री होने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed