फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Health of 90 children deteriorated after consuming MDM in Aurangabad, Lizard found in school food

Bihar News : औरंगाबाद में एमडीएम से 102 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, परिजन बोले- स्कूल के खाने में छिपकली मिली

Fri, 24 May 2024 03:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 May 2024 03:50 PM IST
सार

 Aurangabad News : बच्चों के उल्टी व पेट दर्द की शिकायत के बाद चावल के बर्तन की जांच में उबल कर मरी हुई छिपकली देखी गई। डॉक्टर बच्चों की हालत पर लगातार नजर बनाएं हुए है।

विज्ञापन
Bihar News: Health of 90 children deteriorated after consuming MDM in Aurangabad, Lizard found in school food
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड में कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मिड डे मिल से 102 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। जानकारी के मुताबिक मध्याह्न भोजन खाने के तुरंत बाद बच्चों को उल्टी और पेट में दर्द होने लगा। आनन-फानन में स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को ईलाज के लिए कासमा स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर
रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी बच्चों ही हालत खतरे से बाहर है। सभी बच्चें जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। बच्चों को स्लाईन चढ़ाया गया है। उनकी स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। डॉक्टर बच्चों की स्थिति पर पल-पल नजर बनाए हुए है। किसी भी बच्चे को हायर सेंटर रेफर नहीं किया गया है सभी का यही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जांच के लिए भेजा गया सैम्पल
वही अस्पताल पहुंचे डीईओ ने बताया कि फ़ूड प्वाइजनिंग के कारण विद्यालय के छात्र बीमार पड़े है। सभी का इलाज कराया गया है। मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे, बक्शे नहीं जाएंगे। वही एसडीओ ने बताया कि सूचना मिली है कि फ़ूड प्वाइजनिंग के कारण बच्चें बीमार पड़े है।मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही एसडीपीओ ने बताया कि शरू में 40-50 बच्चों ने ही खाना खाया था। कुछ बच्चें दहशत में भी बीमार पड़े है। शुरुआती दौर में फ़ूड प्वाइजनिंग का मामला प्रतीत होता है। इसकी जांच कराई जा रही है। खाना का सैम्पल मंगवाया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार होने वाले बच्चों की संख्या 102 पहुंची
शुरुआत में एमडीएम खाने से बीमार हुए बच्चों की संख्या 90 से अधिक बताई जा रही थी। लेकिन जब पूरी गिनती 102 बच्चें बीमार हुए हैं। बीमार हुए बच्चों में अरथुआ निवासी शंकरदयाल साव की 14 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी, विपिन पासवान की 08 वर्षीया पुत्री सुधानी कुमारी, 12 वर्षीया पुत्री शालिनी कुमारी, 06 वर्षीया पुत्री अन्नू कुमारी, सुभाष कुमार की 10 वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी, चट्टी निवासी शैलेंद्र महतो की 10 वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी, खैरी इटावा निवासी राजेश सिंह का 10 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, राजकुमार यादव की 12 वर्षीया पुत्री मिताली राज, अनिल विश्वकर्मा की 10 वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी, शिवकुमार यादव की 13 वर्षीया पुत्री रिया कुमारी, रंजीत विश्वकर्मा की 11 वर्षीया पुत्री गुड़िया कुमारी, कार्तिक पासवान की 12 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी, संजय सिंह की 11 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी, गोविंद सिह की 11 वर्षीया पुत्री पल्लवी कुमारी, प्रमोद शर्मा की 11 वर्षीया पुत्री कुसुम कुमारी, जितेन्द्र शर्मा की 12 वर्षीया पुत्री चमेली कुमारी, इंद्रजीत पासवान की 11 वर्षीया पुत्री गुड़िया कुमारी, बीरू चौहान की 12 वर्षीया पुत्री प्रियांशु कुमारी, अरथुआ निवासी प्रसिद्ध दास की 09 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी, अरुण दास की 09 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी, राजेश दास की 09 वर्षीया पुत्र हिमांशु कुमार, गिरिजा चंद्रवंशी की 11 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी, संतोष ठाकुर की 10 वर्षीय पुत्री शिवम कुमारी, मुकेश साव का 10 वर्षीय पुत्र लव कुमार, राजेश दास का 10 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, गांधी मांझी का 09 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार, उमेश मांझी की 10 वर्षीया पुत्री नीतू कुमारी, बुधन भुईंया की 07 वर्षीया पुत्री रिंकी कुमारी, अशोक शर्मा की 08 वर्षीया पुत्री निमरती कुमारी, विक्रम शर्मा की 09 वर्षीया पुत्री रागिनी कुमारी, व 11 वर्षीया पुत्री रानी कुमारी, सुरेश साव की 13 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी, धर्मेंद्र साव की 12 वर्षीया पुत्री ममता कुमारी व 08 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, सुरेश साव का 05 वर्षीय पुत्र अमर कुमार व 09 वर्षीया पुत्री कोमल कुमारी, रामप्रवेश साव की 07 वर्षीया पुत्री सकरी कुमारी, रामबृक्ष प्रजापति की 12 वर्षीया पुत्री साधना कुमारी, बल्लम प्रजापति का 10 वर्षीय पुत्र प्रियरंजन कुमार, अरविंद ठाकुर का 12 वर्षीय पुत्र नैतिक कुमार, अरुण साव का 08 वर्षीय पुत्र अमन कुमार व 12 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी, सकेश साव का 08 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार, योगेंद्र यादव का 12 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, विकास ठाकुर का 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार, धीरेंद्र ठाकुर की 09 वर्षीया पुत्री चांदनी कुमारी, विकास ठाकुर की 08 वर्षीया पुत्री सलोनी कुमारी, रंजीत रवानी की 12 वर्षीया पुत्री साधना कुमारी, संतोष रवानी का 12 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार, संतोष चंद्रवंशी की 08 वर्षीया पुत्री अलका कुमारी, प्रमोद साव की 09 वर्षीया पुत्री अंशु कुमारी, साकेश साव की 07 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी, प्रदीप साव की 10 वर्षीया पुत्री प्रिंसी कुमारी, मेघनाद दास का 07 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार, दिलीप दास का 10 वर्षीय पुत्र राजा कुमार व 07 वर्षीय पुत्र देवा कुमार व 12 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार, अजय दास का 11 वर्षीय पुत्र संतान कुमार, राजेश पासवान का 13 वर्षीय पुत्र बिटटू कुमार, अशोक पासवान का 12 वर्षीय पुत्र श्रीत कुमार, बिशु सिंह का 12 वर्षीय पुत्र नविशांत कुमार, बीरबल सिंह का 12 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार, मुन्ना यादव का 09 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार, राजकुमार चंद्रवंशी का 12 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार, संतोष ठाकुर का 09 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार, जितेंद्र यादव की 13 वर्षीया पुत्री शोभा कुमारी, उपेन्द्र यादव की 11 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी, संजय यादव की 11 वर्षीया पुत्री शिल्पी कुमारी, विश्वनाथ सिंह का 10 वर्षीय पुत्र रिषभ राज, राजेश यादव का 10 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार, रंजीत सिंह की 09 वर्षीया पुत्री सुनिधि कुमारी, मुन्ना यादव की 10 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी, बीरेंद्र पासवान का 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, बालेश्वर दास की 10 वर्षीया पुत्री खुशी कुमारी, बीरेंद्र सिंह की 12 वर्षीया पुत्री श्वेता कुमारी, बिंदु यादव की 12 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी, पीलू यादव का 09 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार, शालिग्राम यादव का 10 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार, वीरेंद्र यादव का 12 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार, संतोष चंद्रवंशी की 11 वर्षीय पुत्री मोनिका कुमारी, राकेश पाठक का 11 वर्षीय पुत्र रितिक पाठक, गांधी मांझी का 08 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, राजकुमार सिंह का 11 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार, गिरिजा चंद्रवंशी का 10 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार, श्रीराम यादव की 10 वर्षीया पुत्री ब्यूटी कुमारी, राजकुमार सिंह की 12 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी, बिट्टू सिंह की ढाई वर्षीया पुत्री परी कुमारी, गुड्डू कुमार का 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार, विमल दास का 11 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार, मुखु यादव की 12 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी, बंगाली सिंह की 13 वर्षीया पुत्री सोमिरण कुमारी, शम्भु सिंह की 12 वर्षीया पुत्री सुकोमल कुमारी, धनेश्वर यादव का 11 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार, प्रदीप कुमार का 07 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार, विनय कुमार की 10 वर्षीया पुत्री रिंकी कुमारी, राजेश सिंह की 13 वर्षीया पुत्री शिल्पी कुमारी, जितेंद्र सिंह की 12 वर्षीया पुत्री सावित्री कुमारी एवं अन्य शामिल है। सभी का रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरें से बाहर है। इनमे कई बच्चें स्वस्थ हो गए है, जिन्हें एम्बुलेंस से घर भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed