फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Health Minister Mangal Pandey said - Lalu family in the web of land for job scam, RJD, BJP

Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री बोले- लैंड फॉर जॉब स्कैम के मकड़जाल में लालू परिवार, जमीन के बदले नौकरियां बांटी

Sat, 28 Sep 2024 04:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Sep 2024 04:23 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घोटाले के मास्टरमाइंड लालू और उनके परिवार सीबीआई के आरोपपत्र में आरोपित बनाया गया है। लालू के परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन औने-पौने दाम पर नौकरी लेने वालों से ली। 

विज्ञापन
Bihar News: Health Minister Mangal Pandey said - Lalu family in the web of land for job scam, RJD, BJP
मंगल पांडेय और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लैंड फॉर जॉब स्कैम को लेकर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मंगल पाण्डेय ने कहा है कि लालू समेत उनका पूरा परिवार लैंड फ़ॉर जॉब स्कैम के मकड़जाल में बुरी तरह उलझ गया है। सीबीआई का सीधा आरोप है लालू के रेल मंत्री (2004 से 2009) रहते हुए लैंड फॉर जॉब स्कैम हुआ था। एक दर्जन से ज्यादा लोगों को रेलवे में नौकरी देने के बदले लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और अन्य प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई।

विज्ञापन


इन जोन में नौकरियां बांटी
मंगल पांडेय ने कहा कि जमीनों के बदले ये नौकरियां मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जोन में दी गईं। लालू के परिवार ने 4.39 करोड़ से ज्यादा की एक लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन विभिन्न शेल (फर्जी) कम्पनियों या कंडीडेट के परिजनों से महज 26 लाख रुपए में हासिल कर ली। मेसर्स एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी फर्जी कम्पनियां इस खेल में शामिल थीं।
विज्ञापन


महुआ बाग में लिए गए प्लॉट
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सीबीआई के आरोपपत्र के अनुसार उस समय के सर्कल रेट के अनुसार ली गई जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। कम पैसों में जमीन लेने के बाद ज्यादातर मामले में जमीन मालिक को कैश में भुगतान किया गया। जमीन दूसरों के नाम पर रजिस्टर्ड हुई और बाद में लालू परिवार के सदस्यों को गिफ्ट कर दी गई। उन्होंने कहा कि लालू के परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम पर लगभग चार जमीन के बड़े प्लाट पटना के महुआ बाग में लिए गए हैं। इसमें से चार जमीन परोक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed