{"_id":"65bd12d9744abdf30b0e7b57","slug":"bihar-news-headmaster-dies-of-heart-attack-in-darbhanga-government-school-kk-pathak-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : विद्यालय में मचा हंगामा, पढ़ाने के दौरान शिक्षक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : विद्यालय में मचा हंगामा, पढ़ाने के दौरान शिक्षक की हुई मौत
Fri, 02 Feb 2024 09:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 02 Feb 2024 09:35 PM IST
सार
Bihar : बिहार के सरकारी विद्यालय में एक शिक्षक की पढ़ाने के दौरान मौत हो गई। शिक्षकों का कहना है कि उनकी मौत हर्ट अटैक के कारण हुई है। इस घटना से विद्यालय में मातम पसर गया।
विज्ञापन
इसी प्रखंड क्षेत्र की है घटना।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा के एक विद्यालय में एक शिक्षक की पढ़ाने के दौरान ही मौत हो गई। घटना कुशेश्वर स्थान प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अरराही की है। मृतक प्रधानाध्यापक लक्ष्मी ऋषि देव (52 वर्ष) थे। छात्रों का कहना है कि प्रधानाध्यापक लक्ष्मी ऋषि देव क्लास में पढ़ा रहे थे। पढ़ाने के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। इससे पहले कि छात्र और स्कूल के शिक्षक कुछ समझ और कुछ कर पाते, उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से पूरा स्कूल परिसर शोक में डूब गया।
विज्ञापन
पढ़ाने के दौरान पड़ा दिल का दौरा
घटना के संबंध में विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि प्रिंसिपल लक्ष्मी ऋषि देव अन्य दिनों की तरह आज भी वह अपने गांव हरिनाही से विद्यालय पहुंचने के बाद चेतन सत्र के बाद अपने क्लास के बच्चों को पढ़ाने के लिए गए। बच्चों को पढ़ाने के दौरान ही अचानक उसके सीने में जोर का दर्द होने लगा। दर्द इतना बढ़ गया कि वह कक्षा में ही गिर पड़े। इसके बाद क्लास में छात्रों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। छात्र के अपने क्लास से चिल्लाने की आवाज सुनकर सहायक शिक्षक मनोज कुमार और विभा कुमारी सहित अन्य वर्ग के छात्र छात्राएं दौड़ कर आये और आननफानन में एचएम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इससे पहले कि शिक्षक उन्हें अस्पताल ले जाते, लक्ष्मी ऋषि देव ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गांव में दौड़ी शोक की लहर
प्रधानाध्यापक के निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण पासवान उर्फ सूरज सक्सेना एचएम के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मृतक प्रधानाध्यापक ऋषिदेव के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी एवं सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता राशि देने की मांग किया है। मृत प्रिंसिपल के सात पुत्र एंव दो बेटियां हैं।
विज्ञापन