फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Half-burnt woman dead body found murder case patna bihar police investigation

Bihar News : झाड़ी से मिला अज्ञात महिला का अधजला शव, डॉग स्क्वायड की टीम कर रही है जांच

Tue, 24 Jun 2025 07:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 24 Jun 2025 07:04 PM IST
सार

Bihar : राहगीरों की नजर झाड़ी में पड़े लाश पर पड़ी तो लोग शव के पास गये। वह अधजला शव था। फिर लोगों ने पुलिस को कॉल किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि यह महिला का शव है, लेकिन कौन है, यह अब तक नहीं पता चल सका है। 

विज्ञापन
Bihar News : Half-burnt woman dead body found murder case patna bihar police investigation
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना पुलिस ने झाड़ी से एक महिला का अधजला शव बरामद किया है। फिलहाल लाश की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव पीपला थाना क्षेत्र के बसियावा, लोदीपुर सिक्स लेन के पास से बरामद हुई है। मृतका महिला की उम्र करीब 30 वर्ष की बताई जा रही है। झाड़ी में शव मिलने की सूचना के बाद आस-पड़ोस के गांव में इस बात की खूब चर्चा हुई। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना को देखकर प्रतीत होता है कि  हत्या की घटना करने के बाद महिला के शव को आग से जलाकर जल्दीबाजी में साक्ष्य को छुपाने के नियत से उसे लाकर झाड़ी में फेंक कर बदमाश फरार हो गए हैं।

विज्ञापन

यह खबर को भी पढ़िये-Bihar News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, डंफर और ऑटो की टक्कर के बाद हुआ ऐसा, विरोध में बवाल कर रहे लोग
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पिपरा थाना क्षेत्र के बसियावा लोदीपुर सिक्स लेन के पास ग्रामीणों से पुलिस को सूचना दी कि एक अधजला हुआ महिला का शव झाड़ी के पास फेंका हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही पिपरा थाना अध्यक्ष राजकुमार पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद मृतक का महिला के अधजला शव को बरामद किया। घटनास्थल के आसपास पुलिस ने सुराग खोजने की भी कोशिश की, लेकिन  साक्ष्य के तौर पर पुलिस को घटनास्थल से कुछ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: ईओयू ने तेजस्वी के करीबी इंजीनियर सुनील को पूछताछ के लिए बुलाया, विधायक खरीद मामले में जारी है जांच

अधजले शव के संबंध मे पिपरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक महिला साड़ी पहनी हुई है। और आधा से अधिक जल जाने की वजह से महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। वही घटना की जानकारी के बाद लोग मौके पर जुट गये, लेकिन उस भीड़ में किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। मृतक महिला के अधजला शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। डॉग स्क्वायड टीम के द्वारा बताया गया कि महिला की कहीं दूसरी जगह पर हत्या की गई है। उसके बाद साक्ष्य और पहचान छुपाने के लिए महिला के अधजले शव को झाड़ी में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। वही मसौढ़ी एसडीपीओ कन्हैया सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed