फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Groom and his father were held hostage in Muzaffarpur Bihar, Bihar Police

Bihar News : दूल्हे और पिता को लड़की वालों ने बनाया बंधक, तीन दिन के बाद पुलिस ने कराया मुक्त; फिर हुई शादी

Sat, 23 Nov 2024 12:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 23 Nov 2024 12:30 PM IST
सार

Bihar : शादी के मंडप में लड़का और लड़की पक्ष एक दूसरे से उलझ गये। दोनों तरफ से बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि लड़की पक्ष ने लड़का और उसके पिता को बंधक बना लिया। तीन दिनों तक दोनों पिता-पुत्र बंधक बने रहे।

विज्ञापन
Bihar News : Groom and his father were held hostage in Muzaffarpur Bihar, Bihar Police
शादी के बाद दूल्हा दुल्हन के साथ परिजन और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंचे दूल्हा और उसके पिता को लड़की पक्ष ने बंधक बना लिया।और इस दौरान में तीन दोनों तक बंधक बने दोनों को पुलिस ने न सिर्फ मुक्त कराया बल्कि शादी भी करवाई है। जिसकी चर्चा पूरे गांव में खूब है मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


करार से कम बनाया था गहना 
परिजनों का कहना है कि शादी में होने वाली रिवाज के दौरान लड़का पक्ष के द्वारा लाए गए गहने कम दिखे, जिससे लड़की पक्ष नाराज हो गये। गहना कम होने के मुद्दे पर दोनों तरफ से बहस होने लगी। धीरे धीरे व्बात बढ़ने लगी और फिर लड़की पक्ष वाले न सिर्फ दूल्हा को बल्कि उसके पिता को भी बेटे के ससुराल में ही बना लिया। दोनों बाप-बेटे   तीन दिनों तक बंधक बने रहे। जब लड़का और उसके पिता शादी के बाद घर नहीं लौटे तब लड़का पक्ष के लोग इस मामले की जानकारी बरियारपुर थाना की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस शादी स्थल पर पहुंची और मामले का निबटारा किया। पुलिस ने दोनों की शादी मंदिर में करवाई। फिलहाल इस शादी की खूब चर्चा  हो रही है।
विज्ञापन


दुल्हा और पिता बने बंधक 
घटना के संदर्भ में ग्रामीणों का कहना है कि बीते 4 दिन पूर्व बंदरा प्रखंड के पियर थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव से 18 नवंबर को बरियारपुर थाना क्षेत्र के राजापाकड़ गांव के मुन्ना महतो के घर बारात आई थीं। इस दौरान बारात आने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने खूब धूम धाम से बारातियों का स्वागत किया और जयमाला भी करवाई। विवाह शुरू होने के क्रम में लड़का पक्ष के द्वारा लाए गए गहने बहुत ही कम दिखे। लड़की पक्ष का कहना था कि हमने जब अच्छा खर्चा किया है और दहेज भी दिया था उसके बाद भी गहने कम क्यों लाए गए ? इसी बात पर लड़की के परिजन आक्रोशित हो गए और शादी स्थल पर ही हंगामा करने लगे। लड़की पक्ष के लोग शादी करने से इंकार कर दिए और दुल्हा के साथ-साथ उसके पिता को भी वहीं बंधक बना लिया। लड़की वाले कहने लगे कि जितना गहना देने की बात थी उतना लेकर आओ फिर शादी होगी। वहीं हंगामा बढ़ते देख बारात में आए अन्य बाराती हंगामा देख वहां से फरार हो गए। वही इस घटना के अगले दिन मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोगों ने पंचायत बैठाई,  लेकिन बात नहीं बनी।  तब तक दो दिन गुजर चुका था। तीसरे दिन लड़का पक्ष के लोग बरियारपुर थाने में लिखित आवेदन देकर मामले को सुलझाने की गिहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों की शादी गांव के मंदिर में करवाई और फिर लड़की की विदाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कराई शादी 
इस मामले में बरियारपुर थाना अध्यक्ष चांदनी कुमार सांवरिया ने बताया कि शादी करने के आए हुए लड़का पक्ष के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था। आवेदन के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए राजापाकड़ गांव में बंधक बने दुल्हा और उसके पिता को मुक्त कराया गया। वहीं दोनों पक्षों को समझा बुझाकर ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में गांव के पास ही एक मंदिर में दोनों की राजामंदी से शादी कराई गई। दोनों की शादी के बाद लड़का पक्ष ने आवेदन वापस ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed