फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Grain Businessman shot dead father and son shot murder case hajipur bihar vaishali news

Bihar News : गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बचाने आये पुत्र को भी मारी गोली; स्थिति गंभीर

Sat, 24 May 2025 09:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 24 May 2025 09:30 PM IST
सार

Bihar : अचानक कुछ अपराधी पहुंचे और गल्ला व्यवसायी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इस घटना में पिता की मौत हो गई और पुत्र भी घायल हो गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Grain Businessman shot dead father and son shot murder case hajipur bihar vaishali news
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने गल्ला व्यापारी को लूट के दौरान गोली मार दी। उनको बचाने आये उनके पुत्र को भी अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र की हालत गंभीर है। घटना महुआ थाना क्षेत्र के महुआ बाजार की है। मृतक की पहचान विनोद चौधरी के रूप में की गई है। उनके पुत्र राहुल कुमार को आननफानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन, एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गये हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


 


                   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed