{"_id":"674938179a971041dc062a4a","slug":"bihar-news-government-will-give-up-to-70-percent-subsidy-to-farmers-on-private-boring-for-patwan-in-fields-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: किसानों के लिए काम की खबर, खेत में पटवन के लिए निजी बोरिंग पर 70 फीसदी तक अनुदान देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: किसानों के लिए काम की खबर, खेत में पटवन के लिए निजी बोरिंग पर 70 फीसदी तक अनुदान देगी सरकार
Fri, 29 Nov 2024 09:12 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 29 Nov 2024 09:12 AM IST
सार
अगर आपके इलाके में नहर की सुविधा नहीं है तो सरकार अब निजी बोरिंग लगाने पर अनुदान देगी। एक किसान को अधिकतम 70 मीटर की गहराई तक के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन देना होगा।
विज्ञापन
लघु जल संसाधन विभाग में समीक्षा बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों के लिए काम की खबर है। बिहार सरकार अब पटवन के लिए निजी बोरिंग लगाने वालों को भी अनुदान देगी। यानी अगर आपके इलाके में नहर की सुविधा नहीं है तो सरकार अब निजी बोरिंग लगाने पर अनुदान देगी। लघु जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक वीसी के माध्यम से आयोजित की गई। इसमें विभाग के मुख्य अभियंता (PMG), अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी सचिव कक्ष में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
काम को निर्धारित समय तक पूरा करने का निर्देश
सचिव ने मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के अंतर्गत स्थलों की जांच और दावों की स्वीकृति की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही योजना के नोडल पदाधिकारी को अविलम्ब भुगतान करने का निर्देश दिया। विभाग द्वारा स्वीकृत योजनाओं के आवंटन और व्यय की प्रगति पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। पूर्ण योजनाओं और प्रगति का अद्यतन प्रतिवेदन एमआईएस पोर्टल पर सुनिश्चित करने का निर्देश सचिव द्वारा दिया गया। "जल-जीवन-हरियाली" और "हर खेत तक सिंचाई का पानी” योजनाओं के तह्त चल रहे कार्यों की भौतिक प्रगति पर चर्चा की गई। सचिव ने इस काम को निर्धारित समय तक पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
70 मीटर की गहराई तक के लिए अनुदान
बता दें कि बिहार सरार निजी नलकूप बोरिंग योजना के तहत किसानों को 50 से 70 प्रतिशत तक का अनुदान देगी। किसानों को यह अनुदान बोरिंग और मोटर पंप सेट के लिए दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत एक किसान को अधिकतम 70 मीटर की गहराई तक के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन देना होगा। इसके लिए आवेदन की जानकारी, एलपीसी का विवरण, बैंक खाता समेत अन्य जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन