{"_id":"657fc5d2c0db7a864a02f6b4","slug":"bihar-news-goods-train-passes-over-gaya-youth-remained-lying-on-the-track-life-saved-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : युवक के ऊपर से गुजर गई ट्रेन; प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, अचानक हुआ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : युवक के ऊपर से गुजर गई ट्रेन; प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, अचानक हुआ ऐसा
Mon, 18 Dec 2023 09:38 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 18 Dec 2023 09:38 AM IST
सार
युवक जैसे ही मालगाड़ी के नीचे घुसा और प्लेटफार्म पर जाने का प्रयास कर ही रहा था वैसे ही मालगाड़ी खुल गई और युवक ट्रैक पर ही फंसा रह गया।
विज्ञापन
पटरी पर लेटा रहा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया-कोडरमा रेलखंड में स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय एक चमत्कार हो गई जब मालगाड़ी एक युवक के ऊपर से गुजर गई और उसे एक खरोंच तक नहीं आई। यह घटना तब हो गई जब युवक पहाड़पुर स्टेशन के फर्स्ट डाउन लूप में खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पार कर रहा था और इसी समय मालगाड़ी खुल गई।
विज्ञापन
युवक ट्रैक पर ही फंसा रह गया
बताया गया है युवक पिट्ठू बैग लिए हुए था जो दोपहर में ट्रेन पकड़ने के लिए पहाड़पुर स्टेशन आया था। वह जल्दबाजी में फुट ओवरब्रिज से होकर प्लेटफार्म पर नहीं जाकर वह स्टेशन पर फर्स्ट डाउन लूप में खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पार कर रहा था। युवक जैसे ही मालगाड़ी के नीचे घुसा और प्लेटफार्म पर जाने का प्रयास कर ही रहा था वैसे ही मालगाड़ी खुल गई और युवक ट्रैक पर ही फंसा रह गया।
विज्ञापन
युवक बिना हिलडोल किये ट्रैक पर लेटा रहा
लोगों की सलाह और अपनी सूझबूझ से युवक बिना हिलडोल किये ट्रैक पर लेटा रहा। जब मालगाड़ी गुजर गई तब युवक ट्रैक पर से उठकर खड़ा हुआ। इसके बाद उसके जान में जान आई और लोगों ने भी राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहाड़पुर स्टेशन पर अलाउंसमेंट कर मालगाड़ी के खुलने की सूचना प्रसारण की जा रही थी। साथ ही यात्रियों को इसकी जानकारी से अवगत कराकर सावधान किया जा रहा था। इसके बाद भी युवक फुट ओवरब्रिज से प्लेटफॉर्म पर नहीं जाकर मालगाड़ी के नीचे से होकर जा रहा था। ईश्वर की असीम कृपा रही कि उसकी जान बच गई।
विज्ञापन