फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Gold businessman in Saran accuses SHO of missing Rs 35 lakh, Bihar Police, Saran Police

Bihar Police: थानेदार पर नोटों से भरे बैग उड़ाने का आरोप, स्वर्ण व्यवसायी बोले- वाहन जांच के बाद 35 लाख गायब

Sat, 11 Jan 2025 03:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 Jan 2025 03:39 PM IST
सार

स्वर्ण व्यवसायी ने इस घटना की शिकायत सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष से की। मढ़ौरा के डीएसपी को जांच का आदेश दिया गया। इसके बाद थानेदार को निलंबित किया गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Gold businessman in Saran accuses SHO of missing Rs 35 lakh, Bihar Police, Saran Police
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

छपरा के एक प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी के साथ 35 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घटना मकेर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोप है कि मकेर थाना की पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान रुपए से भरा बैग गायब कर दिया। स्वर्ण व्यवसायी ने मकेर के थानेदार पर आरोप लगाते हुए सारण एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच के बाद आरोपी थानेदार को निलंबित कर दिया। वहीं मकेर थाना की गाड़ी का एक ड्राइवर भी गायब है। अब इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैल पर सवाल खड़े होने लगे हैं। 

विज्ञापन


वाहन जांच के बाद नोटों से भरा बैग गायब
स्वर्ण व्यवसायी अशोक अलंकार मुजफ्फरपुर से बकाए के रुपये लेकर छपरा वापस लौट रहे थे। वहीं सारण जिले के प्रवेश करने के बाद मकेर थाने के थानाध्यक रवि रंजन कुमार थाने की गाड़ी से वाहन जांच कर रहे थे। इस कारण स्वर्ण व्यवसाई की गाड़ी को भी रोक कर जांच करने लगे। वाहन जांच के दौरान थाने की गाड़ी का चालक व्यवसाई की गाड़ी के गेट खोलकर जांच करने लगे और सभी को उतार दिया। कुछ देर बाद गाड़ी को जाने दिया। जांच के बाद व्यवसायी आगे बढ़े, लेकिन छपरा पहुंचने से पहले बीच रास्ते में उन्हें कुछ शक हुआ तो अपनी गठरी की जांच करने लगे। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि लगभग 35 लाख रुपये का बैग गायब था। आननफानन में स्वर्ण व्यवसायी ने इस घटना की शिकायत सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष से की। इसके बाद मढ़ौरा के डीएसपी को जांच का आदेश दिया गया।
विज्ञापन


थानेदार से पूछताछ कर रहे सारण एसपी
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मकेर थाने की पुलिस के चालक द्वारा 35 लाख रुपये से भरा बैग की चोरी की गई है। हालांकि सारण के पुलिस अधीक्षक और मढ़ौरा के डीएसपी के दबाव में चालक ने चोरी की रकम को किसी अन्य द्वारा थाने भेज दिया। लेकिन, इस मामले में अब तक सारण के पुलिस अधिकारी खुल कर कुछ भी बोलने से परहेज करते नजर आ रहे हैं। अभी तक पुलिस ने इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जांच जारी है और जल्द ही इसकी सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने मकेर के थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार से पूछताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed